{"_id":"634d999fdcb7f6046032ca9d","slug":"five-seats-of-the-block-committee-reduced-due-to-seven-panchayats-joining-the-np-narnol-news-rtk661168877","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात पंचायतें नप में शामिल होने से ब्लॉक समिति की पांच सीटें हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात पंचायतें नप में शामिल होने से ब्लॉक समिति की पांच सीटें हुई कम
विज्ञापन
नारनौल। खंड नारनौल में ब्लॉक समिति का चुनाव इस बार 26 सीटों पर नहीं बल्कि 21 सीटों पर होगा। पिछले वर्ष खंड की सात पंचायतें नगर परिषद नारनौल शामिल कर दी गई थीं, जिससे ब्लॉक समिति की पांच सीटें कम कर दी गई है। खंड के 21 वार्डों में 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। इनमें दो अनुसूचित जाति महिला सीट भी शामिल है। जिले के अंदर ब्लॉक समिति की 151 सीटों में से 70 सीटें महिलाओं के लिए रखी गई है।
बता दें कि नारनौल खंड में पिछली योजना में 59 गांव आते थे। दो वर्ष पहले सरकार ने गांव नीरपुर, नसीबपुर, नूनी अव्वल, सेखपुरा, पटीकरा, कोजिंदा, शाहपुर अव्वल, किरारोद अफगान, बुचकपुर को नगर परिषद शामिल कर दिया गया था। इस बार उक्त गांवों के लोगों ने जून में निकाय चुनाव में अपना मतदान किया था। इस वजह से खंड में गांव पंचायतों की संख्या 59 से घटकर 52 रह गई। नए नोटिफिकेशन के अनुसार खंड की 26 ब्लॉक समिति सीटों को घटाकर 21 कर दी गई। अब खंड में ब्लॉक समिति के 21 सीटों पर ही चुनाव होंगे। विभिन्न वार्डों से ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन भरने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर भी दिया है।
ब्लॉक समिति के ये वार्ड होंगे आरक्षित
नारनौल खंड के 21 वार्डों में 10 महिला आरक्षित है। इनमें वार्ड 6 और 20 अनुसूचित महिला वार्ड आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा वार्ड 2, 5, 9, 11, 13, 15, 17, 19 वार्ड महिला आरक्षित होंगे। वार्ड नं चार और सात अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नं. 18 बीसी ए के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा वार्ड न. 1, 3, 8, 10, 12, 14, 16 तथा 21 सामान्य वार्ड रहेंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक समिति की महिला आरक्षित सीटें खंड वाइज
खंड का नाम - कुल सीटें - महिला आरक्षित
नारनौल - 21 - 10
महेंद्रगढ़ - 29 -14
अटेली - 18 - 09
कनीना - 28 - 13
नांगल चौधरी - 18 - 09
सतनाली - 13 - 06
सीहमा - 11 - 05
निजामपुर - 13 - 06
--------------------------------