{"_id":"606f42298ebc3e5903546db7","slug":"five-new-corona-infected-found-in-the-district-narnol-news-rtk603566441","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित केस आए
विज्ञापन
जिले में वीरवार को पांच नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6694 हो गई है। 6632 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 21 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 41 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में आठ अप्रैल तक 154600 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 92320 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 174614 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1618 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
794 को लगा कोरोना का टीका
नारनौल। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण दो देेखते हुए विभाग अधिक टीका करण पर जोर दे रहा है। वीरवार को कुछ केंद्रों पर कोरोना का टीका हुआ। इसमें 45-60 आयु वर्ग में 374 व 60 से उपर वालों में भी 374 समेत अन्य 794 को टीका लगाया गया। वीरवार को सतनाली, महेंद्रगढ़, मालडावास, सेहलंग, मुडियाखेड़ा, अटेली व छिलरों समेत अन्य सेंटरों पर टीकाकरण हुआ। इन सेंटरों पर कोरोना का पहला और दूसरा डोज भी दिया गया। बता दें कि जिले में कई सेंटरों पर कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए जिन सेंटरों पर टीका उलपब्ध है,वहीं लगाया गया। नारनौल अस्पताल में वीरवार को टीकाकरण नहीं हुआ। इससे कई लोग अस्पताल पहुंचे और वापस लौट आए।