{"_id":"5ecab78e8ebc3e9085018657","slug":"five-liance-has-sakpend-narnol-news-rtk5564107171","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीरा के 4 और दोंगड़ा अहीर के एक व्यापारी का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीरा के 4 और दोंगड़ा अहीर के एक व्यापारी का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
कस्बे की मंडी में शनिवार की देर शाम निरीक्षण करने पहुंच उपायुक्त जगदीश शर्मा ने पांच फॅर्मों के लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को इनके खरीद कार्यों में लापरवाही मिली थी। कुछ दिन पहले एसडीएम ले कनीना मंडी की आठ फर्मों के भी एक सप्ताह के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया था।
बता दें कि शनिवार देर शाम उपायुक्त जगदीश शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने कनीना मंडी सहित करीरा, सेहलंग और दोंगड़ा अहीर का दौरा कर खरीदी गई सरसों, उसके स्टॉक और उठान कार्य संबंधित भौतिक जांच की गई थी। जिसमें करीरा खरीद केंद्र पर सरसों के ढेर लगे हुए थे। निर्धारित समय में सरसों को बैग में नहीं भरा गया था, जबकि दोंगड़ा अहीर में बोहराजी ट्रेडर्स के 124 बैग सरसों कम मिली। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने इस लापरवाही पर मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मार्केट कमेटी सचिव आदित्य ने डिंपल ट्रेडिंग कंपनी, शिवनरेश करीरा, करीरा फार्मर, संजय ट्रेडिंग कंपनी और दोंगड़ा अहीर में बोहराजी ट्रेडर्स के लाइसेंस को सात दिन के लिए निलंबित कर दिए। इधर मार्केट कमेटी कर्मचारी जितेंद्र कुमार पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं। टोकन देते समय उनकी ओर से किसानों से पक्षपात किया गया। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है। जांच कार्रवाई के चलते पिछले 3 दिन से कनीना मंडी में खरीद नहीं की जा सकी है। सोमवार को खरीद होने की उम्मीद है।
जिन व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उन्होंने खरीद मानकों को अनदेखा किया था। करीरा में सरसों खरीद के सप्ताहभर बाद भी बैग में नहीं भरना कार्य में लापरवाही को दर्शाता है। अनियमितताएं मिलने वाले सभी व्यापारियों के लाइसेंस मार्केट कमेटी की ओर से सप्ताहभर के लिए निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
- रणबीर सिंह, एसडीएम, कनीना।