फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five including two women were arrested, three sent to jail

दो महिला सहित पांच को किया काबू, तीन को भेजा जेल

Sat, 03 Sep 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five including two women were arrested, three sent to jail
सीहमा। गांव सीहमा में नारनौल रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर शनिवार को फैजाबाद पुलिस ने छापामारी कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को दबोचा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में बाहर से युवतियां लाकर देह व्यापार करवाया जाता है। इस पर पुलिस ने शनिवार की सुबह 11 बजेरेस्टोरेंट पर रेड मारी तो वहां पर दिल्ली की दो युवतियां और दो युवक मिले। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक अशोक खामपुरा से आरोपियों की आईडी आदि मांगी तो वो नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने दो युवतियों तथा प्रविंद्र भजनपुरा (दिल्ली), अशोक खामपुरा और अमित बड़बड़ बुहाना राजस्थान को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पर लगाया देह व्यापार करवाने का आरोप
ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पर रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो ग्रामीण फैजाबाद चौकी पहुंच गए। वहीं सीहमा खामपुरा के लोगों ने बाबा खेतानाथ की तपोभूमि पर होटल की आड़ में असामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। मामले को लेकर डीएसपी हेड क्वार्टर जितेंद्र कुमार चौकी में पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन :
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।- कृष्ण कुमार, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed