{"_id":"620beae082494d78dc5e44f6","slug":"five-days-ago-four-houses-were-robbed-of-10-lakhs-of-cash-and-jewelery-the-police-did-not-get-any-clue-narnol-news-rtk6385315103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पूर्व चार मकानों से सेंध लगाकर हुई थी 10 लाख की नकदी व आभूषणों की चोरी, पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पूर्व चार मकानों से सेंध लगाकर हुई थी 10 लाख की नकदी व आभूषणों की चोरी, पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एएसपी सिद्धांत जैन से मिलते गांव निंबी के ग्रामीण।
- फोटो : Narnol
गांव निंबी में एक ही रात में चार मकानों में सेंध लगाकर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण एवं नकदी चोरी की वारदात को पांच दिन का समय बीतने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एएसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए आभूषणों तथा नकदी की बरामदी की गुहार लगाई है।
सात मकानों के तोड़े थे ताले
ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, आदित्य, तिलकराज, नरेश फौजी, होशियार एवं मनबीर सिंह नंबरदार ने बताया कि गत 11 फरवरी रात के समय करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने गांव में सात मकानों के ताले तोड़े थे, जिनमें से चार में उन्होंने गहने, नकदी एवं कीमती सामान चुराया था। रात को संदिग्ध घूमते लोगों की सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक चार दिन बीतने पर चोरों का सुराग नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इतने बड़े स्तर पर लाखों रुपये की चोरी होना पुलिस को सीधे चुनौती है।
एएसपी ने एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के दिए आदेश
ग्रामीणों द्वारा एएसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। एएसपी ने थाना प्रभारी रामनाथ से मामले में जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए। सदर थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि पुलिस की टीमें सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र की आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।