फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five day knowledge course started in HKV

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में पांच दिवसीय ज्ञान पाठ्यक्रम शुरु

Tue, 22 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Five day knowledge course started in HKV
फोटो संख्या:77- हकेवि में ‘ज्ञान‘ पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते कुलपति प्रो.टंकेश्व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से दक्षिण एशिया से अंतरराष्ट्रीय प्रवासन परिप्रेक्ष्य और नीतियां विषय पर पांच दिवसीय ज्ञान पाठ्यक्रम (ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ अकादमिक नेटवर्क्स) की सोमवार को शुरुआत की गई।
ज्ञान पाठ्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय के वैश्विक अकादमिक सहभागिता की दिशा में कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया। पाठ्यक्रम समन्वयक एवं समाजशास्त्र विभाग में सहायक आचार्य डॉ. रीमा गिल ने कहा कि ज्ञान पाठ्यक्रम का उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से जोड़कर शिक्षण और शोध की गुणवत्ता बढ़ाना है। यह पहल शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार, सुधारों के प्रोत्साहन और वैश्विक स्तर पर भारत की अकादमिक स्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में मददगार है। यह पाठ्यक्रम दक्षिण एशिया से प्रवासन के विभिन्न पहलुओं को लेकर समावेशी संवाद और शोधपरक समझ को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट ऑफ स्कॉटलैंड की डाॅ. राधा अधिकारी ने पहले दिन 21वीं सदी में दक्षिण एशियाई प्रवासन वर्तमान प्रवृत्तियां और चिंताएं विषय पर व्याख्यान दिया। विशेषज्ञ पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो. प्रो. राजेश गिल ने जातीयता, पहचान और प्रवासन दक्षिण एशियाई परिप्रेक्ष्य, उपभोक्तावाद और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन विषय पर संबोधित किया। प्रो. पायल चंदेल ने ज्ञान आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. युधवीर, प्रो. गुंजन गोयल, प्रो. नंद किशोर, डॉ. अभिरंजन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed