फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five crore pilot project expected to bring relief from waterlogging problem

Mahendragarh-Narnaul News: पांच करोड़ के पायलट प्रोजेक्ट से जलभराव की समस्या से राहत की उम्मीद

Mon, 23 Feb 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five crore pilot project expected to bring relief from waterlogging problem
फोटो नंबर- 10सुरज अग्रवाल, निवासी, हुडा सेक्टर, नारनौल। - फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर में सिंचाई विभाग की तरफ से करीब 30 स्लो बोरवेल बनाए जाएंगे। इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी मिल गई है। इससे हुडा सेक्टर के बेसमेंट में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं इन बोरवेल से पानी निकालकर नहर में छोड़ा जाएगा ताकि भूजल स्तर में गिरावट हो सके और बेसमेंट में भरने वाले पानी की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा, अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो पूरे शहर में शुरू किया जाएगा जिस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद के पास सिंचाई विभाग ने प्रपोजल भेजा है जिसके लिए पूरी राशि नगर परिषद को जमा करानी होगी। हालांकि अभी हुडा सेक्टर में ही पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में भूजल स्तर काफी ऊपर आ चुका है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है जिससे बेसमेंट में लगातार पानी रिसता रहता है। लोगों को मोटर और पंप की सहायता से पानी बाहर निकालना पड़ता है। इससे दुकानों और घरों में रखा सामान खराब हो जाता है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार रातभर मोटर चलाकर पानी निकालना पड़ता है, फिर भी राहत नहीं मिलती।

बॉक्स
बेसमेंट में पानी न भरे इसके लिए बेसमेंट की दीवारों व फर्श पर सरिया व कंक्रीट मिश्रण भी लगाया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बेसमेंट में अभी भी 4 से 5 फिट तक पानी जमा है। इस कारण मकान की नींव को भी नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है। -पंकज यादव, निवासी, हुडा सेक्टर, नारनौल
बॉक्स
कई प्रयत्न करने के बाद भी बेसमेंट में पानी भरने की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। रोजाना मोटर चलाकर पानी बाहर निकालते हैं, उतना ही पानी और जमा हो जाता है। बारिश के दिनों में तो परेशानी और भी अधिक हो जाती है। -सूरज अग्रवाल, निवासी, हुडा सेक्टर, नारनौल

बॉक्स

सेक्टर के बेसमेंट में जलभराव की समस्या लंबे समय से है। इसको लेकर उपायुक्त, स्थानीय विधायक व नगर परिषद चेयरपर्सन को भी ज्ञापन दिया गया था। जलभराव की वजह से लोगों को मोटर चलाकर पानी निकालना पड़ता है।-नरेश चौधरी, प्रधान आरडब्ल्यूए





वर्जन:

हुडा सेक्टर में करीब 30 स्लो बोरवेल बनाए जाएंगे। इन बोरवेल की मदद से पानी निकालकर नहर में डाला जाएगा जिससे भूजलस्तर में गिरावट हो सकेगी। इसके लिए पांच करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल चुकी है। अगर हुडा सेक्टर में यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो पूरे शहर में स्लो बोरवेल बनाए जाएंगे।-संदीप नासीर, एक्सईएन सिंचाई विभाग नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed