{"_id":"5efa29608ebc3e42d56e7f6b","slug":"five-corona-positive-in-district-narnol-news-rtk561743416","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच संक्रमित मिले, 9 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच संक्रमित मिले, 9 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
विज्ञापन
नांगल चौधरी में सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Narnol
जिले में सोमवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 261 हो गई है। 9 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 174 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 86 मामले अभी भी एक्टिव हैं।
जानकारी के अनुसार परशुराम कॉलोनी निवासी युवक नागरिक अस्पताल में वार्ड अटेंड का काम करता है। जिसे संक्रमित मिलने पर पटीकरा स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं ढाणी कुम्हारन का युवक गुरुग्राम में पुलिस कांस्टेबल है। थनवास निवासी महिला कंटेनमेंट जोन में होने कारण पाजिटिव आई है। बुचौली निवासी एक युवक रूस से आया था। युवक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। उसके संपर्क में आने से छात्र संक्रमित हुआ है। पांचवां युवक मुम्बई से आया था। डॉक्टरों की टीम ने पांचों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की है।
सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को सात मोबाइल टीमों ने 479 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 282 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 29 जून तक 73687 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 43654 मरीजों में सामान्य बीमारी मिले है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6852 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 313 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।