फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   five arrested in attack on man

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले पांच युवकों को किया गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2023 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
five arrested in attack on man
नारनौल। सीआईए पुलिस ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला करने और गोली चलाने के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रघुनाथपुरा निवासी रोहित, धर्मेंद्र और नांगल पीपा निवासी राकेश के रूप में हुई है। उक्त युवकों ने शहर की पुरानी कचहरी मैदान के पास मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया था। टीम ने युवकों से डंडे बरामद किए हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहित निवासी हसनपुर ने शहर थाना नारनौल में शिकायत दी थी कि 29 दिसंबर को वह स्कूटी पर काम से नारनौल शहर आया था। उसके साथ में दो लड़के भी थे। जब वे पुरानी कचहरी के पास से गुजर रहे थे तो 8-9 लड़के स्कूटी के सामने आ गए, जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे और अवैध हथियार भी था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई जो राह चलते एक युवक को लग गई। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को लाठी-डंडों से चोटें मारी। शिकायतकर्ता ने चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया था। अब सीआईए नारनौल की टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed