{"_id":"64dfbbc896b60e1b900b8bd4","slug":"five-acres-of-vacant-land-in-front-of-modashram-will-be-developed-as-a-tourist-complex-narnol-news-c-203-1-cdr1002-2542-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोदाश्रम के सामने खाली पांच एकड़ जमीन को टूरिस्ट कॉम्पलेक्स के रूप में किया जाएगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोदाश्रम के सामने खाली पांच एकड़ जमीन को टूरिस्ट कॉम्पलेक्स के रूप में किया जाएगा विकसित
Sat, 19 Aug 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
मोदाश्रम मंदिर रोड पर निरीक्षण करते नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, एमई व अन्य।
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम के सामने खाली लगभग पांच एकड़ जमीन को टूरिस्ट कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की दिव्य दर्शन योजना के तहत यह प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। इस पर 75 प्रतिशत बजट प्रदेश एवं तथा 25 प्रतिशत बजट नगरपालिका द्वारा दिया जाएगा। इस पूरी जमीन पर घास, फूलों, सजावटी तथा छायादार पौधे लगाकर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के साइड में शिव पार्क, स्वार्गाश्रम में भी सुविधाएं बढाई जाएंगी।
नगरपालिका ने कुरुक्षेत्र की प्रोटेक कंस्ट्रेक्शन कंपनी से सर्वे करवाया है। पालिका प्रशासन ने अपना पूरा प्रोजेक्ट कंपनी को समझा दिया है। अब यह कंपनी उसी अनुसार पूरा प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार कर नगरपालिका को देगी। इसी डिजाइन अनुसार एस्टीमेट तैयार होगा। यह एस्टीमेट सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अप्रूव होने के बाद उक्त कंपनी अपना निर्माण काम शुरू कर देगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रोजेक्ट डिजाइन होने के बाद भी एस्टीमेट का पता लग पाएगा लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एस्टीमेट चार से पांच करोड़ रुपये तक बन सकता है।
शिव पार्क किया जाएगा विकसित
मोदाश्रम के बगले में 51 फुट की भगवान शिव की प्रतिमा बनाई गई है। इस प्रतिमा के चाराें ओर एक शिव पार्क विकसित किया जाएगा। यहां पर घास पहले लगाई जा चुकी है। अब बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, हाई मास्क लाइटें, पार्क के अंदर बैठने के लिए लाल पत्थर झोपड़ियां बनाई जाएंगी। पूरा पार्क डेकोरेट किया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर बनाया जाएगा फूट कोर्ट
मंदिर के बाहर भैरू और करंट बालाजी मंदिर के बीच में खाली पड़ी जगह पर फूड कोर्ट बनाया जाएगा। शहर या बाहर से घूमने आने वाले सैलानियों के लिए खाने-पीने की सभी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मंदिर के बाहर शेष पड़ी पूरी जमीन पर विदेशी घास तथा पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह पूरा मैदान ओपन ही रहेगा ताकि शिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले में कोई परेशानी न हो।
दोनों स्वर्गाश्रम किए जाएंगे विकसित
मोदाश्रम मंदिर के साथ लगते स्वार्गाश्रम तथा 500 मीटर दूरी पर स्थित मोहल्ला सैनीपुरा स्वर्गाश्रम को विकसित किया जाएगा। इनके अंदर टीन शेड, हाई मास्क लाइटें, पेयजल, शौचालय, टाइलों की लेवलिंग, खाली पड़ी जमीन पर टाइलें लगाई जाएंगी।
टूरिस्ट कॉम्पलेक्स के लिए बनाए जाएंगे तीन द्वार
टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए जाएंगे। एक द्वार डुलाना वाले रास्ते पर, एक ओमसाइंराम स्कूल के रास्ते तथा एक कोकाबंगड़ी वाले रास्ते पर बनाया जाएगा। ये तीनों द्वार भी लाल पत्थर से बनाए जाएंगे जो देखने योग्य होंगे।
सरकार की दिव्य दर्शन योजना के तहत मोदाश्रम के पास टूरिस्ट कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र की प्रोटेक कंसट्रेक्शन कंपनी ने इसका सर्वे किया है। अब यह कंपनी डिजाइन कर नपा को देगी। इसके बाद एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेजा जाएगा। -सोहन सिंह, एमई, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।