फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First Cry Resounds at Baba Khetanath Hospital; Maternity Services Launched

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा खेतानाथ अस्पताल में गूंजी पहली किलकारी, प्रसूति सेवाएं शुरू

Sat, 09 May 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
First Cry Resounds at Baba Khetanath Hospital; Maternity Services Launched
फोटो नंबर-15बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक अस्पताल पटीकरा। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

गांव पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं महाविद्यालय में प्रसूति सेवाओं की शुरुआत हो गई है। इससे करीब दो दर्जन से अधिक गांवों सहित अटेली तक की ग्रामीण महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। पिछले सप्ताह आयुर्वेदिक अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी भी हो चुकी हैष
इस पहली डिलीवरी के बाद अब आगे निरंतर आयुर्वेदिक अस्पताल में भी किलकारियों की गूंज सुनाई देगी। यहां प्रसूति कार्य शुरू होने से नारनौल के नागरिक अस्पताल को भी थोड़ी राहत मिलेगी। अब तक लगभग पूरे जिले व नारनौल से सटे राजस्थान तक की महिलाएं प्रसव के लिए यहीं आती हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रसूति विभाग के अंदर विशेषज्ञों की टीम में डॉ. शशि, डॉ. नेहा, डॉ. दीपिका, डॉ. मनीषा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप, डॉ. शिवजी, डॉ. अनुकृति, डॉ. अमनदीप और डॉ. पंकज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवतियों को सेवाएं नजदीक ही मिल सकेंगी। इससे महिलाओं को दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर इलाज संभव हो सकेगा।

वर्जन
अस्पताल में अब सामान्य प्रसव के साथ-साथ गर्भावस्था की नियमित जांच, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गर्भवतियों को आयुर्वेदिक परामर्श, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और शिशु के स्तनपान से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है। भविष्य में यहां और अधिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे यह संस्थान क्षेत्र का प्रमुख मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र बन सके।
डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार, चिकित्सा अधीक्षक एवं प्राचार्य आयुर्वेदिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article