फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First city bus runs in Mahendragarh, travel facility starts for Rs 5

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में दौड़ी पहली सिटी बस, 5 रुपये में सफर की सुविधा शुरू

Sat, 08 Aug 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
First city bus runs in Mahendragarh, travel facility starts for Rs 5
फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सीटी बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक कंवर 
महेंद्रगढ़। शहर में शुक्रवार को पहली सिटी बस की शुरुआत की गई। सुबह 8:20 बजे शुरू हुई यह बस शाम 5 बजे तक चली। इस बस का शुरुआती 6.5 किलोमीटर तक यात्रा का किराया केवल 5 रुपये रहेगा। पहले ही दिन 90 से अधिक यात्रियों ने सिटी बस में सफर किया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव और रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ से पहले विधायक ने नारियल फोड़कर पूजा की और स्वयं बस को रवाना किया। इस मौके पर बस के चालक आशीष और परिचालक सनेश का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि शहर में सिटी बस सेवा शुरू होना लोगों की पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को सस्ती, सुरक्षित और आसान परिवहन सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि बस का पूरा रूट करीब 12 किलोमीटर का होगा। दूरी के हिसाब से अधिकतम किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है। यह बस शहर के शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, न्यायिक परिसर और बाजार क्षेत्रों को जोड़ेगी।
बस स्टैंड से शुरू होकर यह सेवा राव तुलाराम चौक, लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, महिला कॉलेज, राजकीय कॉलेज, रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, मसानी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी।

सिटी बस शुरू होने से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों, सरकारी व निजी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे शहर में यातायात दबाव कम करने और निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने में भी मदद मिलेगी।
शुभारंभ के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा, जितेंद्र, प्रीतम, राजबीर फौजी, अनिल, मोनू कुमार और बस स्टैंड स्टाफ ने भी बस में यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed