फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firefly Club waged war against depression disease

जुगनू क्लब डिप्रेशन बीमारी के खिलाफ छेड़ी जंग

Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Firefly Club waged war against depression disease
दौगड़ा अहीर में सर्वे करती जुगनू क्लब टीम। संवाद - फोटो : Narnol
जुगनू क्लब द्वारा डिप्रेशन बीमारी के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। इसकी शुरुआत में एक रेंडम सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे में एक स्ट्रक्चर्ड प्रश्नावली द्वारा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, रोहतक व कुरुक्षेत्र जिलों से युवतियों में डिप्रेशन से संबंधित जानकारी हासिल की जाएगी। इसके बाद निर्धारित किए गए मानदंडों पर 5 गांवों को जुगनू क्लब दो वर्षों के लिए गोद लेगा। इन गांवों में डिप्रेशन के सभी मरीजों का मुफ्त इलाज व उसी गांव की युवतियों व महिलाओं को उनकी शारीरिक, मानसिक समस्याओं से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श दिलाया जाएगा। यह कार्य डॉ. विजय भार्गव और डॉ. पूनम यादव के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन

मुहिम की कमान वर्चुअल माध्यम से आस्था राव न संभाल रखी है। उन्होंने बताया कि विषय की असल व गहरी जानकारी के साथ किसी भी मुहिम को कामयाबी के मुकाम पर पहुंचाया जा सकता है। डिप्रेशन विषय पर बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है। इसलिए रिसर्च के पहले चरण में रेंडम सर्वे कर भौगोलिक स्तर पर प्रॉब्लम एरिया को चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में चुने हुए गांव व मोहल्लों को बहुआयामी व केस स्पेसफिक डीप स्टडी कर विशेषज्ञों से समाधान व इलाज सुझाया जाएगा। आस्था राव ने कहा कि जुगनू क्लब विद्यार्थियों के माध्यम से रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के लगभग हर गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने समाज से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। 2022 के पहले रविवार को ही प्रश्नपत्र निर्माण व टेस्टिंग का कार्य दौंगड़ा अहीर की किरण यादव और उनके सहयोगियों से करवाया गया। आस्था राव ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर प्रश्नावली भरवाने की प्रक्रिया को जांचा व कुछ परिवर्तनों के साथ 15 प्रश्नों को फाइनल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed