फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firefighter exercising on the road struck by speeding bike; dies.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर व्यायाम कर रहे फायरकर्मी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Firefighter exercising on the road struck by speeding bike; dies.
फोटो संख्या:70- संजय कुमार - फाइल फोटो
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में रविवार की सुबह करीब पांच बजे सड़क पर व्यायाम कर रहे फायरकर्मी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भोजावास निवासी संजय कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संजय के चचेरे भाई आकाश ने एफआईआर में बताया कि संजय उसके साथ सुबह व्यायाम करने के लिए गए थे। इसी दौरान सुंदरह की ओर से भोजावास आ रहे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले भोजावास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत फायर ब्रिगेड विभाग में चालक के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी नारनौल में थी। वह करीब पांच साल पहले विभाग में नियुक्त हुआ था और प्रतिदिन नारनौल से अपने गांव भोजावास आता-जाता था। संजय अपने पीछे पत्नी पूजा और पांच वर्षीय बेटे गिरीश को छोड़ गया है।

संजय के पिता ओमप्रकाश सिंह का वर्ष 2024 में और माता भारती का वर्ष 2025 में निधन हो चुका है। परिवार में संजय दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सतपाल हरियाणा पुलिस में कार्यरत है, जबकि बहन रजनी की शादी हो चुकी है। संजय की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उसके पांच वर्षीय बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed