फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire incidents took place at 9 places, youth also got burnt due to firecrackers

Mahendragarh-Narnaul News: 9 जगह हुई आगजनी की घटना, पटाखों से भी झुलसे युवा

Tue, 14 Nov 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire incidents took place at 9 places, youth also got burnt due to firecrackers
नारनौल। दीपावली पर्व पर अनेक युवा पटाखों से हल्के झुलसे तो कुछ जगह पर आगजनी की घटना सामने आई है। पटाखों व अन्य ज्वलनशील पदार्थों की वजह से दीपावली रात को करीब 5-6 बच्चे हल्के झुलस गए, जिसके बाद उनके परिजन अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। जिसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया था। वहीं सोमवार सुबह भी दो युवा पटाखों से झुलसे हुए अस्पताल में पहुंचे। बता दे कि प्रशासन की तरफ से पटाखों पर पाबंदी लगाने के बाद भी युवाओं ने जमकर पटाखे फोड़े है।
विज्ञापन




इसके अलावा जिले भर में 9 जगह आगजनी की घटना घटित हुई है। जिसके बाद दमकल विभाग की तरफ से मौके पर गाड़ी भेजकर आगजनी की घटना पर काबू पाया गया। इन 9 आगजनी की घटनाओं में से 7 जगह ईंधन व कड़बी में आगजनी हुई, वहीं एक जगह खोखा व दूसरी जगह गाड़ी में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


दीपावली पर्व की रात को क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना



- निवाजनगर में एक खोखे में आग रविवार रात 9 बजे लग गई, जिस पर दमकल गाड़ियों ने काबू पाया।



- नारनौल के मोती नगर मोहल्ले में करीब 10 बजे एक गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आगजनी की घटना पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरेती जाखल में करीब साढे 8 बजे कड़बी में आग लग गई।



-खातोदड़ा में रात के 12 बजे कड़बी में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

- नांगल सिरोही में रात के साढे 11 बजे ईंधन में आग लग गई।



- नांगल सिरोही में रात के 12 बजे कड़बी में आगजनी की घटना हुई।

-सागरपुर गांव में रात के साढे 3 बजे कड़बी में आगजनी की घटना हुई।



-पड़तल गांव में 9 बजे कड़बी में आगजनी की घटना हुई।

-कारोली रेवाड़ी में आगजनी की घटना होने पर 12 बजे कनीना से दमकल गाड़ी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed