फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fire in interier disign shop

इंटीरियर डिजाइन की दुकान में आग, लाखों का सामान जला

Wed, 23 Dec 2015 10:20 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 23 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

सतनाली चौक के पास बालाजी सीट वर्कर्स में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दुकान में रखा कीमती सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक सतपाल चोटीवाला ने बताया कि मंगलवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान को ठीक से बंद कर घर चला गया था। करीब 8 बजे उसके पड़ोसियों ने फोन पर जानकारी दी कि दुकान में आग लगी है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो उस समय दुकान में आग लगी थी। तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और करीब पौने घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि उसके प्रतिष्ठान में बिजली का कनेक्शन नहीं है और उसके ऊपर से भी बिजली की कोई तार नहीं गुजर रही है। ऐसी स्थिति में उसके खोखे में आग कैसे लगी समझ पाना कठिन है। प्रभावित दुकान मालिक ने इस घटना के पीछे किसी की शरारत को जिम्मेदार ठहराया है। उसने बताया कि इस दुर्घटना में उसको करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की वजह से  खोखे में रखे सोफा सेट, सीट्स कवर, रबड़ फोम आदि सब जल गए। प्रभावित दुकान मालिक ने प्रशासन से उसके आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed