{"_id":"665a1a4171ac140d610a6474","slug":"fire-fuel-and-goods-burnt-at-six-places-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109781-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छह स्थानों पर आग, ईंधन व सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छह स्थानों पर आग, ईंधन व सामान जला
Sat, 01 Jun 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- देवीलाल पार्क के पास कबाड़ की दुकान में लगी आग--स्रोत-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। लगातार बढ़ते तापमान के कारण आगजनी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को भी शहर व आसपास के क्षेत्र में छह स्थानों पर आग लगने से सामान व ईंधन जलकर राख हो गया।
पहली घटना रात करीब दस बजे है जिसमें शहर के बीचोंबीच स्थित देवीलाल पार्क के नजदीक रात दस बजे एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रात को दस बजे उन्हें सूचना मिली थी कि शहर के देवीलाल पार्क के नजदीक कैलाश चंद की कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना के दस मिनट बाद एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग बढ़ने लगी तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्रता से दूसरी गाड़ी टीम सहित मौके पर भेज दी गई। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कबाड़ का कुछ सामान जलकर राख हो गया। कैलाश चंद ने बताया कि कबाड़ में आगजनी की घटना में उसका तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं वीरवार की शाम को भी मोहल्ला पड़ाव में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से नीचे पड़े कचरे के ढेर में आग लग गई थी। सूचना के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पंचमुखी मंदिर चामघेडा रोड पर एक पेड़ में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुबह 9:20 बजे गांव जाेनावास में कड़बी में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ी