{"_id":"08494b95e42c093d10c5987ed94ed350","slug":"fire-from-crackers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से 9 जगहों पर लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों से 9 जगहों पर लगी आग
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर इस बार पटाखों के कारण जिले में आग लगने की कई छूटमुट घटनाएं हुई। नारनौल फायर बिग्रेड की गाड़ियों को नौ स्थान पर आग बुझाने के लिए जाना पड़ा, वहीं महेंद्रगढ़ फायर स्टेशन क्षेत्र में आग लगने की तीन घटनाएं हुई जबकि अन्य जगह कोई घटनाएं नहीं हुई। इन घटनाओं से लोगों को ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
बुधवार शाम को नांगल कालिया में शाम के समय गैस सिलेंडर में आग लग गया। इस पर नांगल चौधरी में तैनात की गई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इसी प्रकार नांगल चौधरी में ही एचपी गैस एजेंसी के समीप होशियार की करीब 50 मण कड़बी जलकर राख हो गई। वहीं गांव भूषण में भोलाराम का ईंधन जल गया। इसके अलावा गांव पांचनौता में लालचंद के यहां पटाखों से आग लग गई। इससे 50 मण तूड़ा, एक बोरी बाजरा तथा चारपाई जल गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार सरदार सिंह की ढाणी कांवी में कड़बी में आग लग गई। इससे रामौतार की करीब दो हजार मण कड़बी जलकर नष्ट हो गई। पटाखों की वजह से शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा में पीपल तथा टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे बरगद के सूखे पेड़ में आग लग गई। वहीं रामकरण दास कालोनी के सामने सोमेश्वर तालाब की जमीन पर पड़े ईंधन में आग लग गई। इसी प्रकार ग्राम गहली में इंद्र के ईंधन में आग लग गई। जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आगजनी पर काबू पाया।
विज्ञापन