फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire broke out in Narnaul Civil Hospital at night due to short circuit

Narnaul: सिविल अस्पताल में रात के समय शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, दमकल गाड़ी ने रात एक बजे पाया काबू

Sat, 28 Dec 2024 10:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Dec 2024 10:19 AM IST
सार

नारनौल के नागरिक अस्पताल की जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसे लगभग 15 साल पहले कंडम घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Fire broke out in Narnaul Civil Hospital at night due to short circuit
नारनौल नागरिक अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के नागरिक अस्पताल में रात के करीब एक बजे पुरानी बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण मरीजों में भगदड़ मच गई। हालांकि शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काबू पा लिया। जिसकी वजह से हादसा होने से टल गया। इसके अलावा जहां आगजनी हुई इसके नजदीक ही जच्चा बच्चा वार्ड भी है।

विज्ञापन


जैसे ही अस्पताल प्रशासन को आग लगने की सूचना मिली, आनन फानन में वार्ड को खाली करवा लिया गया। मेडिकल ऑफिसर की अगर मानें तो यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, जिस पर काबू पा लिया गया। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से धुआं फैलने लग गया था। मरीजों में और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन




नारनौल के नागरिक अस्पताल की जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसे लगभग 15 साल पहले कंडम घोषित किया जा चुका है। बावजूद इसके इस बिल्डिंग में अनेक डॉक्टरों के ओपीडी, मरीज को दी जाने वाली दवाई का कमरा, रजिस्ट्रेशन, अस्पताल अधीक्षक का कार्यालय, ईसीजी का कमरा, यहां तक की जच्चा बच्चा वार्ड और ऑपरेशन थिएटर भी इसी बिल्डिंग में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed