फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire broke out in a sweet shop set up for the fair

Mahendragarh-Narnaul News: मेले के लिए लगाई मिठाई की दुकान में लगी आग

Tue, 05 Sep 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 05 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a sweet shop set up for the fair
गांव मांडोला में बाबा केसरिया के मेले में दुकान में लगी आग।
महेंद्रगढ़/सतनाली। गांव मांडोला में बाबा केसरिया धाम पर आयोजित मेले से पहले लगाई मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिससे दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने से आसपास में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि मौके पर भीड़ नहीं थी। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मांडोला में बाबा केसरिया का प्रसिद्ध धाम है। आसपास के अनेक गांवों में बाबा की मान्यता है। मंगलवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले से पहले केसरिया धाम परिसर में दुकान लगानी शुरू कर दी। गांव हाथरस मुसरान निवासी जगमोहन की मिठाई की दुकान है। दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई जिससे उसे हजारों रुपये को नुकसान हो गया है। वहीं दूसरी ओर गांव खातोदड़ा में एक एकड़ की कड़बी में आग लग गई है। दमकल विभाग की ओर से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गांव खातोदड़ा निवासी सतबीर के खेत में एक एकड़ की कड़बी में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इससे आसपास के खेतों में रखी कड़बी को बचा लिया गया। गांव भड़फ में महेश के खेत में एक एकड़ की कडबी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed