फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire brigade and sanitation workers demonstrated and raised their demands

Mahendragarh-Narnaul News: दमकल और सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें

Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade and sanitation workers demonstrated and raised their demands
महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारी और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। काले झंडे हाथ में लेकर नपा कार्यालय के गेट के पास नारेबाजी करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महानिदेशक के नाम डीएमसी महावीर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नपा सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मुख्य मांग संघ व सरकार के बीच 29 अक्तूबर 2022 और 5 अप्रैल 2023 व नगर निगम आयुक्त गुरुग्राम और संघ के जिला कमेटी गुरुग्राम के बीच 2 जनवरी 2024 के समझौते को लागू कराना, सफाई, सीवर, फायर, वाटर सप्लाई, एमई ब्रांच, सिविल वर्क, ऑफिस कार्यों व मैनपावर, एचकेआरएन (हरियाणा रोजगार कौशल निगम) और डोर-टू-डोर के ठेकों को समाप्त कर कर्मचारियों को रोल कराना, 8 फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवरमैन के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन का नियमितीकरण, एक्सग्रेसिया पॉलिसी को सरल बनाते हुए 5 साल की सर्विस लेंथ की जगह दो साल व 52 वर्ष की अधिकतम आयु के स्थान पर 55 वर्ष तथा अनुबंधित, डोर-टू-डोर, मैन पावर, कच्चे कर्मचारियों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारी सतीश आर्य व प्रदीप कुमार ने बताया की 1327 अनुबंध एवं 212 हरियाणा कौशल रोजगार पर लगे ड्राइवर व फायरमैन को फायर ऑपरेटर के सृजित पदों पर समायोजित कर पक्का किया जाए तब तक 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाई जाए।, बिना शर्त एसीपी का लाभ दिया जाए, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया जाए, सभी भत्तो सहित समान काम समान वेतन दिया जाए, सभी दमकल कर्मियों को 440 रुपये मासिक धुलाई भत्ता देने, हरियाणा पुलिस की तर्ज पर 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने सहित अन्य मुख्य मांगे है। इस मौके पर सफाई कर्मचारी व दमकल विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed