फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire breaks out in Khal cotton shop in Anaj Mandi in Narnaul

Narnaul: अनाज मंडी में खल बिनौला की दुकान में लगी आग, दो लोगों की मौत; पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 29 Feb 2024 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

नारनौल में खल-बिनौलो की दुकान में आग लगने से बड़ी घटना हो गई। इस घटना में दुकान में सो रहे पांच पल्लेदारों में दो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई थी।

विज्ञापन
Fire breaks out in Khal cotton shop in Anaj Mandi in Narnaul
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में रात को खल-बिनौला की दुकान में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में करीब 25 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान में सो रहे पांच पल्लेदारों में दो की मौत हो गई, वही एक पल्लेदार की गंभीर हालत होने से रोहतक रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में हंसराज शिवकुमार के नाम से खल बिनौलों की दुकान है। जिसमें बुधवार रात करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई । जिसके बाद दमकल केंद्र से पांच गाड़ी आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पाया। लेकिन आग पर काबू पाने से पहले करीब 25 लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पल्लेदार सो रहे थे दुकान के अंदर
दुकान के अंदर पांच पल्लेदार सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से आग लगने से अंदर सो रहे पांचो पल्लेदार फंस गए। इसमें से दो बाहर निकल सके, वही तीन अंदर फंस गए। इसमें से दो की मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर को रोहतक रेफर किया गया है। एक मृतक की कुलदीप पुत्र भोमसिंह कोटपूतली राजस्थान के रूप में पहचान हुई हैं। दूसरे की अभी पहचान नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed