{"_id":"65e0c83a69fcd7e8b80d9129","slug":"fire-breaks-out-in-cottonseed-shop-two-sleeping-vendors-die-of-suffocation-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109886-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खल-बिनौला की दुकान में लगी आग, दम घुटने से सो रहे दो पल्लेदारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खल-बिनौला की दुकान में लगी आग, दम घुटने से सो रहे दो पल्लेदारों की मौत
Thu, 29 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में बुधवार रात 1 बजे खल-बिनौला की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में सो रहे दो पल्लेदारों की दम घुटने से मौत हो गई, वहीं एक पल्लेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित दुकानदार चंद्रशेखर ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आशंका है कि शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लगी है।
नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में हंसराज शिवकुमार के नाम से खल-बिनौला की दुकान है, जिसमें बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद आग की घटना पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने घंटेभर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में कोटपुतली के जीणगोर निवासी कुलदीप व बिहार के बेगूसराय जिले के बदीया गांव के दुखीराम की मौत हो गई। वहीं नांगल चौधरी के मुसनौता निवासी महेश की गंभीर हालत बनी हुई है, जिनका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एसपी दीपक सहारन ने दोपहर बाद घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए।