फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire breaks out in bushes near bus stand; Fire Brigade brings it under control.

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड के पास झाड़ियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Thu, 28 May 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in bushes near bus stand; Fire Brigade brings it under control.
फोटो संख्या:86- कनीना बस स्टैंड के पीछे लगी झाडियों में लगी आग को बुझातें दमकल कर्मचारी--स्रोत-
कनीना। वीरवार दोपहर बस स्टैंड की पार्किंग के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

स्थिति को गंभीर होते देख बस स्टैंड इंचार्ज पंकज यादव ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस 112 की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

फायर कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया और आग पास के क्षेत्र में नहीं फैल सकी।
आग लगने के कारण कुछ देर के लिए बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद माहौल सामान्य हो गया। इस दौरान रेवाड़ी रूट से इंचार्ज प्रदीप कुमार और नारनौल रूट से सुधीर यादव भी मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed