{"_id":"671548d58b6c1116e40b4e2f","slug":"film-of-x-ray-machine-not-available-in-mahendragarh-civil-hospital-for-5-months-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112841-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में 5 माह से नहीं एक्स-रे मशीन की फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में 5 माह से नहीं एक्स-रे मशीन की फिल्म
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में एलसीडी स्क्रीन पर दिखाया गया एक्सरे की फोटो--संवा
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में छह माह से एक्स-रे मशीन की फिल्म नहीं होने के कारण लोग परेशान है। फिल्म नहीं होने के कारण जिम्मेदारों को उपचार में परेशानी हो रही है। अस्पताल में मोबाइल में एक्स-रे की फोटो दिखाकर इलाज करवा रहे हैं। अगर एक्सरे किसी बड़े अस्पताल में दिखाना हो तो मोबाइल से दिखाना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल में एक्स-रे के लिए प्रतिदिन 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। एक्स-रे फिल्म नहीं होने के कारण मोबाइल में फोटो दिखाकर ही लोग इलाज करवाने को मजबूर हैं। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म हो गई है। बीमारियों की जांच के लिए एक्स-रे करवाने वाले लोगों को मोबाइल में फोटो खींचकर चिकित्सकों को दिखानी पड़ रही है। समय की बर्बादी के साथ-साथ मरीजों को आर्थिक रूप से भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि बाजार में 250 से 300 रुपये तक एक्स-रे होते हैं।
-- -- -- -- -- -
-इन लोगों को होती है एक्स-रे की आवश्यकता
अस्पताल में लोग सर्वाइकल, पत्थरी, पेट से संबंधित बीमारी, चोट, मांस फटने, हड्डी का बढ़ना, रीढ़ की हड्डी का दर्द, जोड़ों के दर्द सहित अन्य प्रकार की समस्याएं लेकर आने वाले रोगियों को एक्स-रे की आवश्यकता होती है। एक्स-रे की जांच कर चिकित्सकों को उपचार करने और उपचार की योजना बनाने में आसानी होती है। अस्पताल में मोबाइल में फोटो लेकर चिकित्सकों को दिखा रहे है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
नागरिक अस्पताल में जो भी समस्या हैं, उनका जल्द समाधान किया जाएगा। अस्पताल आने वाले रोगियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं रहने दी जाएगी। नए भवन का कार्य अंतिम चरण में है। नए भवन में सिफ्ट करने के बाद सभी सुविधाएं मिलनी आरंभ हो जाएगी।
-धर्मंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जिला महेंद्रगढ़।