फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fight over meter reading at petrol pump, four controlled

पेट्रोल पंप पर मीटर रीडिंग को लेकर हुई थी मारपीट, चार काबू

Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fight over meter reading at petrol pump, four controlled
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Narnol
पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट और तोड़फोड़ मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक पंप पर डीजल लेने आए थे और इसी दौरान मशीन की मीटर रीडिंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने पंप कर्मचारी से मारपीट और तोड़फोड़ किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 11 अगस्त की रात पुलिस ने जाटराणा पट्रोल पंप पर मारपीट तोड़फोड़ मामला दर्ज किया था। पहले पंप से दो लाख रुपये लूट और एक व्यक्ति को घायल कर के भाग जाने की सूचना मिली थी। पंप मालिक से वारदात के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो कुछ संदेह हुआ था। मालिक जगदीश ने पुलिस को दो लाख रुपये पंप पर न मिलना बताया था। वहीं शिकायतकर्ता कर्मचारी ने बताया कि पंप पर आठ दस लड़के आए और मारपीट करके 20360 रुपये ले गए। हालांकि जांच में पैसे लेकर जाने की बात सामने नहीं आई। इस पर पुलिस ने मारपीट और पंप को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों का पहले तेल डालवाने को लेकर हुआ था झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी मुड़िया खेडा निवासी पंजक, मांडना निवासी अर्जुन,खोरी निवासी अमित व विकाश को बुधवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इस मामले में अभी तीन आरोपियों की ओर गिरफ्तारी बकाया है।
विज्ञापन

तोड़फोड़ की वारदात से पहले हुआ था झगड़ा
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि खोरी गांव का पूर्व सरपंच राजेश अपने साथियों राहुल, परमजीत और अर्जुन के साथ ब्रेजा गाड़ी में कही जा रहे थे और पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय मीटर रीडिंग को लेकर पंप वालों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। उस समय बीच बचाव हो गया और आरोपी गाड़ी में बैठकर चले गए थे। दो दिन बाद इसी झगड़े की वीडियो किसी ने व्हाट्सएप पर वायरल कर दी। जिस कारण आरोपियों ने पंप कर्मचारियों को सबक सिखाने का मन बना लिया। आरोपी तीन बाइकों पर पंप पर आकर विक्रम के साथ मारपीट की ओर पंप पर तोड़फोड़ कर भाग गए थे। आरोपियों ने भी कर्मचारी की मारपीट और पंप का तोड़फोड़ कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वारयरल कर दिया। जिसकी मदद से आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed