फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fight in village Kanti, 10 people injured

Mahendragarh-Narnaul News: गांव कांटी में झगड़ा, 10 लोग घायल

Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fight in village Kanti, 10 people injured
फोटो नंबर-18अस्पताल में उपचाराधीन झगड़े में घायल महिलाएं। संवाद
मंडी अटेली। खंड के गांव कांटी में दुल्हेंडी के दिन दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके चलते महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एक पक्ष ने कुछ लोगों को अस्पताल में बुला लिया और हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ ने उनको रोका तो हंगामा करने वालों ने स्टाफ के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस बारे में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने पुलिस में शिकायत दी है। गांव कांटी के दो परिवारों में दुल्हेंडी के दिन झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों के लेाग घायल हो गए। दोनों पक्षों के करीब दस लोग अस्पताल में उपचार के लिए आए। यहां पर एक पक्ष के लोगों ने कुछ युवाओं को बुला लिया। युवाओं ने आते ही दूसरे पक्ष के लोगों से लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। जिसके चलते अस्पताल में ही हंगामा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने स्टाफ व डॉक्टर के साथ ही लड़ाई शुरू कर दी। इसके कारण एक कर्मचारी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर प्रतीक ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने लिखा कि शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर अस्पताल में आए थे। जब वे इनकी एमएलआर काट रहे थे तो बाहर से आकर कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे अस्पताल को नुकसान पहुंचा। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा देख लेने की धमकी दी। इससे एक स्टाफ कर्मी को भी चोट लगी। वहीं महिला स्टाफ के साथ भी गाली गलोच किया। वहीं इस बारे में अटेली मंडी अस्पताल के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजय ने बताया कि उनको अस्पताल में लड़ाई झगड़ा होने की जानकारी मिली है। आज वे बाहर थे, इसलिए पूरा मामला पता नहीं है। वे ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed