फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fifth death due to corona in the district, 76 new cases

जिले में कोरोना वायरस से पांचवीं मौत, 76 नए केस आए

Fri, 18 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fifth death due to corona in the district, 76 new cases
जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसे में लोगों को कोरोना को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। शुक्रवार को जिले में कोरोना वायरस से पांचवी मौत हो गई है। वहीं शुक्रवार को जिले में 76 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2793 हो गई है। स्वस्थ्य होने पर शुक्रवार को 82 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2291 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 497 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फैजाबाद निवासी कोरोना संक्रमित का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा था। जहां पर कोरोना वायरस के कारण बीती रात मौत हो गई। रोहतक में ही कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को फैजाबाद गांव का 54 वर्षीय एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट हुआ था। जांच में कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे रोहतक पीजीआई भेज दिया गया था। उसकी बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। लीवर की बीमारी से जुझ रहा था। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 76 नए कोरोन केस आए हैं। इसमें 43 केस आरटी पीसीआर जबकि 33 मरीज एंटीजन टेस्ट में आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 18 सितंबर तक 99183 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 59948 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 48309 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 971 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

निजी स्कूल का वीपी, कंप्यूटर ऑपरेट समेत 76 केस आए
सरकार ने स्कूलों में टीचरों को बुलाने की स्वीकृत दी है। ऐसे में निजी व सरकारी स्कूलों के टीचरों समेत अन्य स्टाफ का कोरोना टेस्ट हो रहा है। शुक्रवार को एक निजी स्कूल के 60 टीचरों समेत अन्य का कोरोना टेस्ट हुआ। इसमें स्कूल का वाइस प्रेसिडेंट व एक टीचर कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल का एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी कोरोना मरीज मिला। एक सरकारी स्कूल टीचर भी संक्रमित मिला है। शहर के कई लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पुरानी सराय में छह लोग कोरोना मरीज मिले हैं,मरीज दो परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंटल ओपीडी में लटका ताला
जिला नागरिक अस्पताल में अभी डेंटल की ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। डेंटल के दो डॉक्टर कोरोना मरीज निकल चुके हैं। एक डॉक्टर की कोरोना वायरस को लेकर ड्यूटी लगी है। ऐसे में अब फिल्ड से डॉक्टर को बुलाना है। लेकिन, चार दिन बाद भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में शुक्रवार को डेंटल की ओपीडी में ताला लटका मिला। मरीज ताला देखकर वापस लौट गए। शुक्रवार को भी अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी। वहीं पांच डॉक्टरों के संक्रमित मिलने पर अन्य डॉक्टरों का कोरोना टेस्ट कराया गया। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना संक्रमित की सूची:-
रसूलपुर-3,धनौंदा -2,सलुनी-1,सेहलंग-2,शेखपुरा-1,रेवेन्यू कॉलोनी नारनौल-1,दिगरा हॉस्पिटल महेंद्रगढ़-1,पुरानी सराय नारनौल- 6, खरखड़ी नारनौल-2,मोहल्ला भाटवाड़ा नारनौल-2, हुडा सेक्टर नारनौल-1,संघीवाड़ा नारनौल-3, बावड़ीपुर नारनौल-2,मोहल्ला गुरु नानकपुरा नारनौल-1, दया नगर नारनौल-1, अघिहार-2,बसई-1,रिवासा-1,ढाणी किरारोद-4,तिगरा-2,महेंद्रगढ़-2,सलीमपुरा-1,खेडी बुरा-1,पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़-1, बुढवाल-6,मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1,बड़ का कुआं नारनौल-1,गुढा-1,नांगल चौधरी-1,नीरपुर-1,मोहल्ला केशव नगर नारनौल-1,अटेली-1, नसीबपुर-1,कांटी-1,राता कला-1,देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़-2, करेलिया-2,खेड़ी सेहलांग-4,आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़-1,आजाद चौक महेंद्रगढ़-1,सिहोर-2,बगडाणा -4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed