फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Female wrestlers from Rohtak won four medals at the Senior National Wrestling Championships.

Mahendragarh-Narnaul News: सीनियर नेशनल कुश्ती में रोहतक की महिला पहलवानों ने चार पदक जीते

Sat, 13 Dec 2025 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Female wrestlers from Rohtak won four medals at the Senior National Wrestling Championships.
28-जीत के बाद मौजूद मनीषा, नेहा व नीतू। स्रोत:कोच
रोहतक। सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में रोहतक की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व दो कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। हरियाणा की ओर से खेलते हुए मनीषा भानवाला ने व सर्विसेज की ओर से खेलते हुए दीक्षा मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए नीतू ने व रेलवे की ओर से खेलते हुए मानसी लाठर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से खेलते हुए नेहा शर्मा व महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए भाग्यश्री ने रजत पदक जीता। सभी महिला पहलवान जिले के छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप के पास अभ्यास करते हैं। कोच मनदीप ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता 11 से 14 दिसंबर तक गुजरात में होगी।
विज्ञापन

दीक्षा की उपलब्धियां


2021 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक जीता। 2022 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2021 में खेलो इंडिया में कांस्य पदक जीता। 2023 में खेलों इंडिया में कांस्य पदक व सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2025 में ऑल इंडिया में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनीषा भानवाला की उपलब्धियां
जुलाई में आयोजित चौथी रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीता। मार्च में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2016 साउथ एशियन में स्वर्ण पदक, 2017 कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य, 2022 वर्ल्ड रैंकिंग में स्वर्ण और 2023 वर्ल्ड रैंकिंग में कांस्य पदक जीता। 2025 में सीनियर एशियन चैंपियनशिप में चैंपियन बनी हैं। 7 साल बाद कोई भारत की लड़की चैंपियन बनी है।

28-जीत के बाद मौजूद मनीषा, नेहा व नीतू। स्रोत:कोच

28-जीत के बाद मौजूद मनीषा, नेहा व नीतू। स्रोत:कोच

28-जीत के बाद मौजूद मनीषा, नेहा व नीतू। स्रोत:कोच

28-जीत के बाद मौजूद मनीषा, नेहा व नीतू। स्रोत:कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed