फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Female students showcased their creative talent during the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Mahendragarh-Narnaul News: सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Tue, 22 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Female students showcased their creative talent during the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
21जेएनडी31: बड़ौदा स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग। संवाद - फोटो : credit
उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वडोदरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने विकसित भारत 2047 महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और स्वस्थ समाज जैसे विषयों को अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जितेंद्र खरब ने की, जबकि अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा रानी मलिक, प्रवक्ता अंग्रेजी ने गतिविधियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को एक दिया आशीर्वाद का पहल से हुई। प्रधानाचार्य जितेंद्र खरब ने विद्यालय में दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद छात्राओं ने नोडल अधिकारी डॉ. सीमा रानी मलिक के मार्गदर्शन में गांव के प्राचीन कुएं, प्राचीन मंदिर और विद्यालय परिसर में दीप जलाकर सेवा, सकारात्मकता और जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं को समाज में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रवक्ता संस्कृत रेखा शर्मा और अंग्रेजी अध्यापिका सीमा शर्मा ने सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। 21 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। रंगों से राष्ट्रीय पक्षी मोर, तिरंगा, देश की प्रगति की ओर बढ़ते कदम और विकसित भारत की कल्पना को आकर्षक रूप दिया गया। कंप्यूटर अध्यापिका सुमन कंदोला, अंग्रेजी अध्यापिका सीमा मलिक और प्रवक्ता इतिहास सुमन लता ने भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र खरब ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed