फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Female patients will no longer face problems in Narnaul, Health Minister has imposed duty on eight gynecologists.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में महिला मरीजों को अब नहीं होगी परेशानी, स्वास्थ्य मंत्री ने आठ गायनोकोलॉजिस्ट की लगाई गई ड्यूटी

Mon, 11 Nov 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 11 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Female patients will no longer face problems in Narnaul, Health Minister has imposed duty on eight gynecologists.
चंडीगढ़/नारनौल। नारनौल जिला नागरिक अस्पताल में गाइनोकोलॉजिस्ट की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को अस्पताल में 8 महिला चिकित्सकों को 14- 14 दिनों के लिए रोटेशन में ड्यूटी लगाने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने नागरिक अस्पताल गुड़गांव से डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुमन, डॉ. रश्मि, डॉ. सुषमा, डॉ. साल्कि और डॉ. पूनम को नागरिक अस्पताल नारनौल में ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं। इसी प्रकार, एसडीसीएच पटौदी से डॉ. योगेश्वरी और डॉ. ज्योति को भी नागरिक अस्पताल नारनौल में ड्यूटी के लिए लगाया गया है।

नारनौल के जिला नागरिक अस्पताल में गाइनोकोलॉजिस्ट चिकित्सक नहीं थी। चिकित्सक न होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तुरंत प्रभाव से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा को नागरिक अस्पताल नारनौल में महिला चिकित्सकों को तैनात करने के आदेश दिए थे। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed