फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fear of changing weather... Farmers busy harvesting millet

Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम का डर...बाजरे की फसल निकालने में जुटे किसान

Sat, 28 Sep 2024 06:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Fear of changing weather... Farmers busy harvesting millet
महेंद्रगढ़। इस समय महेंद्रगढ़ जिले के किसानों ने बाजरे की कटाई के साथ-साथ फसल निकालना (थ्रेसिंग) शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से आसमान में छा रहे बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश की आशंका के चलते इस समय किसान दिनरात खेतों में फसल निकालने में व्यस्त है।
विज्ञापन




एक से मंडियों में शुरू हो जाएगी बाजरे की खरीद
एक अक्तूबर से महेंद्रगढ़ क्षेत्र की तीन मंडियों में 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना के गांव चेलावास स्थित तीन मंडियों में वेयरहाउस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


दो अक्तूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दो अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक रूप से बदलवाई रहेगी। लेकिन मौसम खुश्क रहने तथा तापमान में हल्की वृद्धि बनी रहेगी। तापमान में वृद्धि के कारण बाजरे की फसल भी तेजी से सुखकर थ्रेसिंग के लिए तैयार हो जाएगी जिससे किसान बाजरे की थ्रेसिंग में तेजी ला पाएंगे। साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट किसानों के लिए राहत प्रदान करने वाली है। क्योंकि इस समय कटाई की गई बाजरे की फसल सुखने के बाद शीघ्रता से थ्रेसिंग के लिए तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अच्छी बारिश से रबी सीजन की जल्द शुरू हो जाएगी बिजाई
इस बार मानसून के सीजन में गत वर्षों की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है जो रबी सीजन की बिजाई के लिए लाभदायक है। अक्तूबर माह के प्रथम पखवाड़े में मौसम अनुकूल होते ही अगेती सरसों की बिजाई शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार अच्छी बारिश से किसानों को रबी सीजन की फसलों की बिजाई से पूर्व खेतों की सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी। खेतों में कटाई का काम पूरा होने के शीघ्र बाद किसान खेत को खाली करके जुताई कर नमी भी बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed