फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Favorable weather on Basant Panchami, rain has nurtured hopes.

Mahendragarh-Narnaul News: वसंत पंचमी पर मेहरबान मौसम, बारिश ने सींची उम्मीदें

Fri, 23 Jan 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Favorable weather on Basant Panchami, rain has nurtured hopes.
फोटो संख्या:60 गांव अगिहार में बारिश के बाद गेहूं की फसल। संवाद
नारनौल/महेंद्रगढ़/नांगल चौधरी। वंसत पंचमी की सुबह हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। शुक्रवार को अटेली में 9 तो नारनौल और महेंद्रगढ़ में 8.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अलसुबह से तेज हवा के साथ हुई बारिश के कहीं-कहीं सरसों की फसल टेढ़ी भी हो गई। वहीं शहर की बदहाल सड़कों के गड्ढों में वाहनों के आवागमन से बने कीचड़ ने दिनभर लोगों की परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तक हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मौसम प्रणाली आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन

वहीं 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से 26-27 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 16.7 व 6.5 और 17.7 व 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
किसान रामसिंह, धर्मबीर ने बताया कि अब उन्हें सिंचाई के लिए डीजल या बिजली से चलने वाले पंपों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा जिससे लागत में कमी आएगी। इससे छोटे और मध्यम किसानों को विशेष राहत मिलेगी जो बढ़ती महंगाई के बीच खेती के खर्च से जूझ रहे थे।
महेंद्रगढ़ के गांव अगिहार निवासी किसान देवेंद्र सिंह, मालड़ा निवासी सत्यवीर यादव, बवाना निवासी धर्मपाल, पाथेड़ा निवासी रामकिशन, झूक निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि इस बारिश का होना किसी वरदान से कम नहीं है। एक पखवाड़े के दौरान तीन-चार बार जमे पाले व अधिक ठंड ने फसलों की बढ़वार व फुटाव को काफी हद तक प्रभावित किया था।
शहर की बदहाल सड़कों ने किया परेशानी
बारिश से महेंद्रगढ़ शहर की बदहाल सड़कों के गड्ढों में वाहनों के आवागमन से बने कीचड़ ने दिनभर लोगों की परेशानी बढ़ाई। वहीं शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, माजरा चुंगी से फाटक, 11 हट्टा बाजार मार्ग, डुलाना रोड, रेलवे रोड सहित शहर के मुख्य बाजारों में टूटी सड़कों पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से दिनभर वाहनों के आवागमन से कीचड़ जैसे हालात बन गए।
जिले में कहां हुई कितनी बारिश
स्थान बारिश मिमी
नारनौल 8.5
महेंद्रगढ़ 8.5
कनीना 4.0
अटेली 9.0
नांगल चौधरी 5.0
सतनाली 7.5
..............
जिले में फसलों का अनुमानित रकबा



फसल रकबा एकड़ में
सरसों 2.72 लाख
गेहूं 70 हजार
जौ 300 एकड़
चना 8 हजार
बरसीम 1175 एकड़
जई 1420 एकड़
कासनी 800 एकड़
मटर 5000 एकड़
तरबूज 500 एकड़
चप्पन टींडा 500 एकड़
कद्दु, लौकी 500 एकड़
गेंदा 100 एकड़
टमाटर 100 एकड़
बैंगन 50 एकड़
....................
- वर्जन: 1
26 जनवरी तक हल्की बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट से शीतलहर की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से एनसीआर में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव की गतिविधियों की संभावना बन रही है। - डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ

---------------
- वर्जन:
इस समय बारिश का होना फसलों के लिए सोने पे सुहागा है। जिले में अनुमानित 3.50 लाख एकड़ में खड़ी सभी फसलों में बारिश का लाभ होगा। इस समय सरसों फूल व फलियों में दाना बनने की स्टेज पर है और गेहूं बढ़वार हो रही है। पिछले दिनों पड़ी अच्छी ठंड से जहां बढ़वार व फुटाव प्रभावित हुआ था वह भी रफ्तार पकड़ेगा। -डॉ. अजय यादव, उपमंडल कृषि अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60 गांव अगिहार में बारिश के बाद गेहूं की फसल। संवाद

फोटो संख्या:60 गांव अगिहार में बारिश के बाद गेहूं की फसल। संवाद

फोटो संख्या:60 गांव अगिहार में बारिश के बाद गेहूं की फसल। संवाद

फोटो संख्या:60 गांव अगिहार में बारिश के बाद गेहूं की फसल। संवाद

फोटो संख्या:60 गांव अगिहार में बारिश के बाद गेहूं की फसल। संवाद

फोटो संख्या:60 गांव अगिहार में बारिश के बाद गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed