फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father-in-law of Former Haryana Education Minister Ram Bilas Sharma passes away

पूर्व शिक्षामंत्री के ससुर का निधन: पत्नी ने साथ चलने को कहा तो बोले- मेरे लिए पार्टी जरूरी, 3 दिन बाद चलेंगे

Mon, 31 Oct 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 02:26 AM IST
सार

गांव देवास निवासी पूर्व शिक्षामंत्री के ससुर का शनिवार को निधन हो गया था। पत्नी बोलीं- दोपहर बाद चुनाव प्रचार में चले जाना, गांव के लोग रिश्तेदार क्या कहेंगे। तो इसपर उन्होंने कहा मेरे लिए पार्टी पहले जरूरी है क्योंकि तीन दिन बाद आदमपुर उप चुनाव में प्रचार बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
Father-in-law of Former Haryana Education Minister Ram Bilas Sharma passes away
Ram Bilas Sharma - फोटो : File Photo

विस्तार

पार्टी द्वारा आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा अपने ससुर गांव देवास निवासी अमीलाल शर्मा के निधन पर शोक जताने भी नहीं पहुंचे। रविवार सुबह भाजपा-जजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के प्रचार के लिए वे जब अपने आवास से निकलने लगे तो उनकी पत्नी बिमला शर्मा ने कहा कि शर्मा जी, दोपहर बाद चुनाव प्रचार में चले जाना मुझे मेरे गांव में मेरी काकी, ताई, भाभी, भाई तथा गांव के अन्य लोग व रिश्तेदार क्या कहेंगे। पहले मेरे पिता के निधन पर शोक जताने चल पड़ते तो अच्छा रहता। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यमुनानगर: 133 साल पुराना पश्चिमी यमुना नहर पर बना पुल सिंचाई विभाग ने किया ध्वस्त, ब्रिटिश सरकार ने बनवाया था
विज्ञापन


इस पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि भागवान, आपके पिता के निधन के दुख में तो 3 दिन बाद चल पड़ेंगे। मेरे लिए पार्टी पहले जरूरी है क्योंकि तीन दिन बाद आदमपुर उप चुनाव में प्रचार बंद हो जाएगा। अपने समाज में तो 12 दिन तक शोक में आना जाना रहता हैं। गांव देवास आपके पिता के निधन पर शोक जताने बाद में चलेंगे और यह कह कर पूर्व शिक्षा मंत्री चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य बिश्नोई के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान बालसमंद गांव के बूथ नंबर 171 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि देश को प्रगति की ओर बढ़ाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed