फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Irrigation Department demolished 133 year old bridge built over Western Yamuna Canal

यमुनानगर: 133 साल पुराना पश्चिमी यमुना नहर पर बना पुल सिंचाई विभाग ने किया ध्वस्त, ब्रिटिश सरकार ने बनवाया था

Mon, 31 Oct 2022 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 12:17 AM IST
सार

अंग्रेज हुकूमत ने दादुपुर हैड निर्माण के साथ नहर पर कई पुल बनाए थे। खस्ताहाल पुल कभी भी गिर सकता था, ऐसे में सिंचाई विभाग ने इसे जेसीबी से ढहा दिया।

विज्ञापन
Yamunanagar: Irrigation Department demolished 133 year old bridge built over Western Yamuna Canal
सिंचाई विभाग द्वारा तोड़ा जा रहा पश्चिमी यमुना नहर पर बना पुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले में 133 साल पहले ब्रिटिश हुकूमत में बने बूड़िया के पास बीकेडी रोड पर पश्चिमी यमुना नहर का पुल सिंचाई विभाग ने ध्वस्त कर दिया।  दशकों पुराना पुल पूरी तरह कंडम हो गया था और इस पर वाहनों  की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी। इसका प्रयोग पैदल व दोपहिया चालक जोखिम लेकर कर रहे थे। खस्ताहाल पुल कभी भी गिर सकता था, ऐसे में सिंचाई विभाग ने इसे जेसीबी से ढहा दिया।

विज्ञापन

 
बता दें कि क्षेत्र के दादुपुर हैड का निर्माण 133 साल पहले किया गया था। उस दौरान दादुपुर से रादौर तक कई पुल बनाए गए थे। समय के साथ कई पुल खस्ता हो गए थे, उन्हें गिराया जा चुका हैं। इनकी जगह नए पुल बना दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि से ये पुल ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: चौटाला परिवार के युवराजों में नहीं होगी चुनाव की जंग, बिजली मंत्री के बेटे गगनदीप का नामांकन रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पुल जर्जर हो चुका था। सुरक्षा को देखते हुए इस पुल पर आवाजाही पूर्णत: बंद कर दी गई थी। इसके बाद भी पैदल लोग और दोपहिया वाहन चालक इसका प्रयोग कर रहे थे। पुल पर विभाग की ओर से दोनों तरफ चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए थे। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल ध्वस्त करना जरूरी था।

दादुपुर से हमीदा हैड तक बनेगा चैनल
पश्चिमी यमुना नहर के साथ चैनल बनाने का काम चल रहा है। ये चैनल दादुपुर हैड से पुराना हमीदा हैड तक बनाया जाना है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि यमुना नहर के साथ चैनल बनाया जा रहा है। वहीं कुछ स्थानों पर पुलों का भी निर्माण करवाया जाना है। इसके चलते बूड़िया स्थित पुराना पुल तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर के नजदीक स्थित यमुना नहर के पुराने कंडम हो चुके पुल को भी सुरक्षा की दृष्टि से तोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed