फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father encouraged me...made social service my goal

Mahendragarh-Narnaul News: पिता ने बढ़ाया हौसला...समाजसेवा को बनाया ध्येय

Sun, 15 Jun 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Father encouraged me...made social service my goal
फोटो नंबर- 01ग्रामीण महिलाओं को हस्त​शिल्प की जानकारी देती रिचा गर्ग। स्रोत-स्वयं
नारनौल।
विज्ञापन

अटेली की रिचा गर्ग महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा लाने की मुहिम में जुटी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को घूंघट से बाहर निकालकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की उनकी पहल नजीर है। जिले के विभिन्न गांवों, शिक्षण संस्थानों और स्लम एरिया में वह अब तक करीब 500 शिविरों का आयोजन कर चुकी हैं। पिता की प्रेरणा से रिचा ने समाजसेवा को ध्येय बना लिया।
हिम्मत बनकर हमेशा मेरे साथ रहे पिता :
रिचा ने बताया कि महिलाओं के लिए अपनी पहचान बनाना बड़ा मुश्किलों से भरा होता है। जब आप कुछ अलग रास्ता चुनते हैं तो आज भी समाज उन महिलाओं का विरोध करता है और महिलाएं इस विरोध से घबराकर अपने कदम पीछे हटा लेती हैं। मेरे साथ भी शुरुआती दौर में यही सब हुआ था परंतु मेरे पिताजी मेरी हिम्मत बनकर हमेशा मेरे साथ रहे और जब भी मेरे ऊपर कोई विपत्ति आई तब उन्होंने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। पिता ने मुझे समझाया कि किसी जरूरतंतद का सहारा बनना सबसे बड़ा धर्म का कार्य होता है। पिता की सीख को धारण करते हुए हैंडीक्राफ्ट बिजनेस के साथ-साथ ग्रामीण महिलाएं व समाज की जरूरतमंद युवतियों को निशुल्क हस्तशिल्प ज्वेलरी की ट्रेनिंग देना शुरू किया।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र से एमए उत्तीर्ण कर चुकीं रिचा वर्ष 2018 से हस्तशिल्प ज्वेलरी की ट्रेनिंग कैंप लगाकर सेवा में जुटी हैं। रिचा हस्तशिल्प कौशल के लिए न केवल हरियाणा सरकार अपितु विभिन्न संस्थाओं से भी सम्मानित हो चुकी है। रिचा बतातीं हैं एक महिला के लिए इस तरह की सेवा चुनौतीपूर्ण रहती है। मैंने सभी चुनौतियों को मात देते हुए इस सेवा का संकल्प उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा महिला उद्यमी पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है रिचा
महिलाओं को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ दिव्यांग व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर उन्हें सरकार से मिलने वाली योजनाओं के प्रति भी जागरूक करती हूं। हरियाणा सरकार की ओर वर्ष 2023 में युवा महिला उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ जिला प्रशासन की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। रिचा कहतीं है उन्हें बचपन से ही समाज में कुछ अलग करने का शौक था ताकि की महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदली जा सके। मेरी रुचि जीवन में कुछ अलग करने थी इसलिए हस्तशिल्प के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाया। आज गांव-गांव प्रशिक्षण शिविर लगाकर न केवल हस्तशिल्प के बारे में महिलाओं व युवतियों को जानकारी देती हूं, बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए भी जागरूक करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed