फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father commits suicide along with two daughters by jumping in front of goods train in Narnaul

Narnaul: मालगाड़ी के आगे कूद कर पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ की आत्महत्या; सुसाइड नोट बरामद, मामला दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 09:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Mar 2024 09:24 AM IST
सार

बहरोड के गांव कुरेली निवासी विनोद कुमार अपनी 6 वर्षीय बेटी छवि ओर 3 वर्षीय दीक्षिता को नारनौल दवा दिलाने के लिए लेकर आया था। लेकिन विनोद कुमार नारनौल रेलवे स्टेशन के नजदीक दोनों बेटियों के साथ मालगाड़ी के आगे कूद गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Father commits suicide along with two daughters by jumping in front of goods train in Narnaul
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बहरोड के गांव भगवाडी में बने फोटो स्टूडियो के मालिक द्वारा रुपए नहीं देने की वजह से उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची और तीनों शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बहरोड के गांव कुरेली निवासी विनोद कुमार अपनी 6 वर्षीय बेटी छवि ओर 3 वर्षीय दीक्षिता को नारनौल दवा दिलाने के लिए लेकर आया था। लेकिन विनोद कुमार नारनौल रेलवे स्टेशन के नजदीक दोनों बेटियों के साथ मालगाड़ी के आगे कूद गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें भगवाड़ी के कुछ लोगों पर उसकी मौत का कारण होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार
जीआरपी रेवाड़ी के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर तीन शव पड़े हैं। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची तो विनोद कुमार व उसके साथ दो छोटी बच्चियों के शव क्षत विक्षत हालत मे पड़े हुए थे। जिनकी तलाशी ली गई तो मृतक विनोद की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें भगवाड़ी कला में स्थित शिवानी फोटो स्टूडियो के मालिक पर संगीन आरोप लगाए गए हैं।


जो उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिससे उसने दुखी होकर खुद व दो बच्चियों को साथ लेकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता गुलाब ने शिकायत में बताया कि उसके बेटे द्वारा रुपए मांगने पर शिवानी फोटो स्टूडियो के मालिक द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसके कारण उसके लड़के ने मालगाड़ी के आगे कूद कर अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या की है। मृतक के पिता की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed