फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fate of chairman and councilor in Ateli sealed in EVM

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में चेयरमैन और पार्षद का भाग्य ईवीएम में बंद

Sun, 02 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fate of chairman and councilor in Ateli sealed in EVM
फोटो नंबर-21दिव्यांग को मतदान के लिए लेकर जाते पुलिस व वालंटियर।
मंडी अटेली। अटेली नगर पालिका चेयरमैन और पार्षद पद के उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। मतों की गिनती के बाद परिणाम 12 मार्च को आएगा।
विज्ञापन

अटेली में मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सुबह मतदान को लेकर लोगों में थोड़ा जोश कम देखने को मिला, लेकिन दोपहर होते होते मतदान प्रक्रिया में तेजी आई। बूथ के बाहर लंबी लाइन देखने को मिली। अटेली नगर पालिका में सुबह 9 बजे 2.1, 10 बजे 4.6 प्रतिशत, 11 बजे तक 17.9 प्रतिशत, 12 बजे तक 34.4 प्रतिशत, एक बजे तक 37 प्रतिशत, दो बजे तक 54 प्रतिशत, तीन बजे तक 56.2 प्रतिशत, चार बजे तक 61. प्रतिशत, 5 बजे तक 68.4 प्रतिशत और 6 बजे तक 74.6 प्रतिशत मतदान हुआ।
बता दें कि अटेली नगर पालिका में कुल 6332 मतदाता हैं। इनमें से 4722 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। रविवार सुबह 8 बजे मतदान ईवीएम के माध्यम से शुरू हुआ। जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। 5 प्रत्याशी चेयरमैन पद के लिए तो 35 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए मैदान में थे। इनमें 21 पुरुष व 14 महिलाएं शामिल हैं। जिनकी हार जीत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। अब इनके भाग्य का फैसला 12 मार्च को होगा।
विज्ञापन

वार्ड बंदी के बाद ड्राॅ के माध्यम से चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड नंबर 10 बीसीबी पुरुष व वार्ड नंबर 3 महिला के लिए निर्धारित किया गया है। वार्ड नंबर 1 व 12 को बीसीए के लिए रखा गया है। वहीं 6 व 4 नंबर वार्डों को एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है और 2, 5, 7, 8, 9 व 11 नंबर वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के 12 वार्डों में 7 व 10 नंबर वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वार्ड नंबर 2 और 8 ऐसे वार्ड हैं, जहां पुरुषों के बीच में महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं। वार्ड नंबर 1, 4 व 10 में महिला प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर बनी है। वहीं वार्ड नंबर 6 व 12 में पुरुषों के बीच आमने-सामने की टक्कर बनी हुई है। वार्ड नंबर 2, 9 व 11 में त्रिकोणीय मुकाबला और वार्ड नंबर 3, 5 व 7 से चार चार प्रत्याशियों ने अपना अपना भाग्य आजमाया है। विजय श्री का ताज किसके सिर बंधेगा यह फैसला आने वाली 12 मार्च को मतगणना के बाद होगा।


इंसेट
वार्ड- 9 में 80 प्रतिशत हुआ मतदान

अटेली नपा चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर पालिका में पहली बार चेयरमैन पद का चुनाव मतदाताओं के माध्यम से हुआ है। नपा क्षेत्र में 12 वार्ड हैं। इसमें सबसे अधिक मतदान वार्ड नंबर 9 में हुआ। 80 प्रतिशत के पास मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 6 में रहा, जिसका मतदान 60 प्रतिशत रहा।




इंसेट
अटेली में मतदान प्रतिशत पर एक नजर

-सुबह 9 बजे तक 2.1 प्रतिशत 134 मतदाताओं ने डाले वोट
-10 बजे तक 4.6 प्रतिशत 293 मतदाताओं ने डाले वोट
-11 बजे तक 17.9 प्रतिशत 1135 मतदाताओं ने डाले वोट
- 12 बजे तक 34.4 प्रतिशत 2179 मतदाताओं ने डाले वोट
- एक बजे तक 37.0 प्रतिशत 2341 मतदाताओं ने डाले वोट
- दो बजे तक 54.0 प्रतिशत 3417 मतदाताओं ने डाले वोट
-तीन बजे तक 56.2 प्रतिशत 3561 मतदाताओं ने डाले वोट
-चार बजे तक 61.1 प्रतिशत 3868 मतदाताओं ने डाले वोट
-पांच बजे तक 68.4 प्रतिशत 4330 मतदाताओं ने डाले वोट
-छह बजे तक 74.6 प्रतिशत 4722 मतदाताओं ने डाले वोट

वार्ड वाइज मतदान की स्थिति


वार्ड नंबर मतदाता मतदान प्रतिशत
1 621 464 74



2 568 410 72



3 593 461 77



4 530 406 76



5 314 231 73



6 556 334 60



7 827 628 75



8 522 391 74



9 441 353 80



10 536 391 72



11 429 339 79



12 395 314 79

कुल 6332 4722 74.60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed