{"_id":"690505913940c5f798078364","slug":"farmers-stood-in-queues-for-hours-to-get-their-gate-passes-cut-narnol-news-c-196-1-nnl1005-131706-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गेटपास कटवाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गेटपास कटवाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहे किसान
Sat, 01 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 27नई अनाज मंडी के बाहर सड़क पर लगी बाजरे से लदे वाहनों की लाइन। संवाद
नारनौल। साइट नहीं चलने के कारण शुक्रवार को गेट पास कटवाने के लिए किसान घंटों कतार ने लगे रहे। वहीं बाजरे की खरीद कब तक की जाएगी इसको लेकर किसानों व अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं। चर्चा इस बात की है कि 31 अक्तूबर तक ही बाजरे की खरीद की जाएगी।
दो दिन में बहुत अधिक संख्या में किसान बाजरा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि कल गेटपास जारी किए जाएंगे या नहीं इसको लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं है।
वहीं खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारियों का कहना है कि पहले जो आदेश आए थे, उसमें 15 नवंबर तक बाजरे की खरीद के आदेश थे। उसके बाद कोई नए निर्देश जारी नहीं हुए हैं। वहीं, एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा या नहीं इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन
बाजरा बेचने के लिए किसान सुबह 6 बजे से ही मंडी के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए। लेकिन साइट नहीं चलने के कारण गेटपास काटने का कार्य धीमी गति से किया गया।
दोपहर एक बजे बाद से साइट पूरी तरह ठप हो गई और करीब 3 घंटे तक गेटपास काटने का कार्य बंद रहा। हालांकि शाम को साइट चलने के बाद देर शाम तक गेटपास काटने का कार्य किया गया। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक करीब 800 किसानों के गेटपास काटे गए थे।
नई अनाज मंडी के व्यापारी इस समय नकदी की समस्या से जुझ रहे हैं और कुछ व्यापारी तो किसानों की फसल उधारी में खरीद रहे हैं। बाजरा खरीद के शुरुआती समय में नई अनाज मंडी में करीब 20 से 25 व्यापारी बोली लगाकर बाजरा खरीद रहे थे। लेकिन अब बोली में केवल 3 से 5 व्यापारी ही भाग ले रहे हैं।
बाजरे से लदे वाहनों के टोकन नंबर जारी कर नांगल चौधरी रोड की तरफ बने द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं खाली ट्रॉली को सब्जी मंडी की तरफ बने प्रवेश द्वार से बाहर निकाला जा रहा है। गत वीरवार को ट्रॉली की टक्कर लगने से सब्जी मंडी का प्रवेश द्वार टूट गया।
-- -- -- -- --
व्यापारियों द्वारा लगाई गई बोली में 1850 रुपये के भाव पर बाजरा खरीदा गया। लेकिन व्यापारी ने नकदी की कमी बताते हुए एक माह बाद रुपये देने की बात कही है। इसलिए अब मुझे फसल के रुपये भी एक माह बाद मिलेंगे।
सत्येंद्र सिंह, किसान
-- -- -- -- --
सुबह 7 बजे से गेटपास कटवाने के लिए लाइन में लगा हुआ हूं। दोपहर को जैसे ही मेरा नंबर आया साइट चलना बंद हो गई। जिस कारण केवल गेटपास कटवाने में मुझे करीब 10 घंटे का समय लगा।
राजकुमार, किसान
वर्जन :
31 अक्तूबर के बाद गेटपास जारी किए जाएंगे या नहीं इसको लेकर कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। साइट नहीं चलने के कारण गेटपास काटने में समय लगा और देर शाम तक गेटपास जारी किए गए।
नकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।