फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers should increase the production of guar: Dr. Jayalal Yadav

ग्वार की पैदावार बढ़ाएं किसान : डाॅ. जयलाल यादव

Sun, 22 Sep 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase the production of guar: Dr. Jayalal Yadav
सतनाली। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति उप-परियोजना के तहत गांव नांवां में ग्वार खेत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 35 महिला-पुरूष किसानों ने भाग लिया। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डाॅ. जयलाल यादव ने बताया कि किसानों को वैज्ञानिक जानकारी न होने के कारण ग्वार फसल की पूरी पैदावार नहीं ले पाते। पैदावार को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

परंपरागत तरीके अपनाने के कारण हर साल नुकसान उठा रहे हैं। किसानों को जल संरक्षण, जैविक खादों तथा उन्नत किस्मों से ग्वार फसल की बिजाई की ओर विशेष ध्यान देना होगा। बीज उपचार जैसे सस्ते व कारगर तरीकों की जानकारी प्राप्त कर एक आदत के रूप में अपनाना होगा। केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. नरेंद्र यादव ने किसानों को ग्वार फसल से मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताया। केंद्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. पूनम यादव ने किसानों को राष्ट्रीय पोषण माह के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed