{"_id":"6a57df2560fb2a4a6f09e8f8","slug":"farmers-held-a-bike-rally-to-protest-against-the-trade-deal-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142560-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने ट्रेड डील के विरोध में निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने ट्रेड डील के विरोध में निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
फोटो 22भाकियू (चढूनी) के बैनर तले रैली निकालते किसान।संवाद
नारनौल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को भाकियू (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान ट्रैक्टर व बाइक रैली निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यूनियन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के अलावा एमएसपी गारंटी कानून और किसान कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के जिला प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि ट्रेड डील से केवल अमेरिका को ही फायदा होगा। वहां आबादी की तुलना में कृषि भूमि अधिक है। सरकार खेत खाली रखने के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि तक देती है। ऐसे में भारत के साथ ट्रेड डील होने के बाद वहां के किसानों को अपनी फसलों के लिए भारत में बहुत बड़ा बाजार मिलेगा।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को बड़ी संख्या में किसान संगठन दिल्ली के किसान घाट पर एकजुट होकर आगे की रणनीति तय करेंगे। इस अवसर पर रामनिवास यादव, नरेश कुमार, सुरेंद्र, उमेद सिंह, दीपक, रविदत्त सहित अनेक यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।