फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers gathered for urea, distribution is not happening according to consumption

Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया के लिए उमड़े किसान, खपत के अनुसार नहीं हो रहा वितरण

Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered for urea, distribution is not happening according to consumption
खाद लेने के लिए कतार में लगे किसान। संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/कनीना। सरकारी केंद्रों पर शुक्रवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ रही। खाद लेने के लिए सुबह सात बजे से ही किसान लाइनों में लग गए।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद को लेकर किसानों को की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर तक किसानों को खाद का वितरण किया गया। हैफड मैनेजर जगराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 560 बैग यूरिया के बैग आए थे जिनका वितरण एक किसान को दो बैग के हिसाब से किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार 4 हजार बैग की मांग भेजी गई है। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

कनीना क्षेत्र में नहीं सुधरे हालात, किसानों को करनी पड़ रही भागदौड़:
कनीना क्षेत्र में खाद की किल्लत बनी हुई है लोग सुबह से ही खाद लेने के लिए खाद कार्यालयों के बाहर लाइनों में लग जाते हैं। कनीना मंडी में स्थित हैफेड गोदाम के बाहर देखने को मिला लोग कार्यालय खुलने से पहले ही खाद लेने के लिए लाइनों में लग गए। यही नहीं खाद लेने के लिए महिलाएं भी घर का काम का छोड़ लाइनों में लगी देखी जा रही है। किसानों का कहना है क्यों उन्हें खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे उनके कृषि के कामों में रुकावट हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद की आपूर्ति की जाए ताकि किसान खेती का कार्य समय पर पूरा कर सकें। महिलाओं ने कहा कि खाद की समस्या बनी हुई है। वह अपने सभी काम धंधे चूल्हा- चौका छोड़ खाद लेने के लिए लाइनों में लगे रहते है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा : खाद की किल्लत नहीं
हैफेड कार्यालय में सेल्समैन भरपूर यादव ने बताया कि कनीना मार्केटिंग सोसाइटी और पैक्स में खाद के बैग आए हैं। वर्तमान में 560 बैग मार्केटिंग सोसाइटी में तथा 560 बैग पैक्स के पास आए हैं। खाद को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार कि कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed