फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers gathered at Barda Power House regarding electricity problem

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली समस्या को लेकर बारडा पावर हाउस में एकत्रित हुए किसान

Tue, 07 May 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered at Barda Power House regarding electricity problem
फोटो संख्या:71- बारडा पावर हाउस में ग्रामीणों व किसानों की समस्या सुनाते एसडीओ हनुमान प्रसाद--स
सतनाली। गांव बारडा में सोमवार को किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में बिजली समस्याओं को लेकर बारडा पावर हाउस में एकत्रित हुए किसानों ने मांगों को लेकर एसडीओ हनुमान प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। किसान संघर्ष समिति के प्रधान करतार सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर बारडा पावर हाऊस के तहत आने वाले डिगरोता, बारडा, डालनवास, गादड़वास, माधोगढ़ सहित पांच गांवों के किसान व ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड सतनाली के किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के लिए किसानों द्वारा सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर निगम की शर्ताें के अनुसार पूरी राशि भी जमा करा दी है। लेकिन अभी तक किसानों को नए कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। उन्हाेंने कहा जल्द से जल्द निग द्वारा नए कनेक्शन जारी किए जाएं ताकि किसान समय पर खेती कर सकें। गांव डालनवास सरपंच प्रतिनिधी ओमबीर ने कहा कि ट्रांसफार्मर के लिए किसानों को नारनौल जाना पड़ता है। जो कि खंड सतनाली के गांवों से लगभग 55 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता है। किसानों को ट्रांसफार्मर सतनाली एसडीओ ऑफिस से ही मिले।
विज्ञापन

इस दौरान कहा कि बारड़ा पावर हाउस में अधिक लोढ़ होने पर इसके दो एपी फिडरों को सुरेहती पावर हाउस से जोड़ा जाए ताकि बारड़ा पावर हाउस को लोड़ कम हो सके। एपी फिडरों की मैन लाइन पर गो स्वीच लगाए जाएं ताकि ब्रैक डाउन होने पर बिजली फाल्ट के स्वीच काटकर आधी लाइन को चालू किया जा सके। जगमग फिडरों के अलग से दो फिडर बनाए जाएं। एपी फिडरों के तार बहुत पुराने हो चुके हैं। इनके हालात जर्जर हो चुके है, जिसके चलते आए दिन तार टूटने के कारण लाइट फाल्ट की समस्या रहती है। इसके साथ-साथ घरों के बिजली के बिल प्रतिमाह आने चाहिए ताकि टैक्स व पैल्नटी से बचाव हो सके। इस दौरान संदीप, हरि सिंह, जगदीश, सुरेश कुमार, धर्मवीर शर्मा, ईश्वर सिंह, सुरजभान, कर्मवीर, बिजली विभाग से जेई राधेश्याम सहित मौके पर लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्जन:
एसडीओ हनुमान प्रसाद ने कहा कि 6 एमवी के बजाए 10 एमवी का एस्टीमेंट बनाकर आगामी कार्यवाही के लिए भेज दिया जाएगा। किसानो को नए कनेक्शनों के लिए कार्यालय की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी करके फाइलें नारनौल भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed