फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers did not get fertilizer, returned home disappointed

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को नहीं मिली खाद, निराश घर लौटे

Fri, 25 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not get fertilizer, returned home disappointed
नारनौल। क्षेत्र में यूरिया खाद की समस्या लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी में स्थित दी महेंद्रगढ़ को-ऑपरेटिव सोसाइटी में खाद नहीं होने की वजह से वितरित नहीं किया। किसान सोसाइटी पर खाद की पूछ-पूछ कर जा रहे थे। वीरवार को टोकन भी नहीं काटे गए। वीरवार की देर शाम तक 50 बैग बचे थे। ये बैग वीरवार को टोकन कटवाए हुए 50 किसानों को वितरित किए गए। अभी सोमवार को खाद आने की उम्मीद है। उसके बाद ही किसानों को खाद मिल पाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय क्षेत्र में रबी की फसल सरसों एवं गेहूं की फसल बोई गई है। जिले में 90110 हेक्टेयर भूमि पर सरसों, लगभग 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं, 3780 हेक्टेयर भूमि पर चना तथा 70 हेक्टेयर भूमि पर जौ बोया जा चुका है। सरकार की ओर से एक लाख हेक्टेयर भूमि पर सरसों, 40 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं, दस हजार हेक्टेयर भूमि पर चना तथा 400 हेक्टेयर भूमि पर जौ का लक्ष्य रखा है। अभी तक जिले में इतने रकबे के लिए लगभग 31236 यूरिया खाद की आवश्यकता होगी। नवंबर माह तक 22636 मीट्रिक टन खाद वितरित होना है। सरकार की ओर से अभी तक लगभग 16 हजार मीट्रिक टन खाद किसानों में वितरित किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य पूरा करने के लिए पांच दिन का समय बचा है जिनमें शनिवार एवं रविवार का अवकाश रहेगा। अब सोमवार को ही खाद वितरण किया जाएगा। आगे से खाद पूरा नहीं आने की वजह से किसानों को दो-दो दिन दस घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। किसान का पूरा परिवार खाद लेने के लिए लाइनों में खड़ा रहता है।
विज्ञापन

किसान रामौतार, सुखराम, जगदीश, उमराव, सुलतान सिंह आदि ने बताया कि इस समय सरसों में यूरिया खाद डालना बहुत जरूरी है। अगर फसल को समय पर खाद नहीं मिली तो खराब हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि खेती से ही उनका गुजारा चलता है। क्षेत्र में पानी नहीं होने की वजह से साल में खरीफ एवं रबी दो की दो ही फसल मिल पाती हैं अगर वो भी खराब हो गई तो घर का गुजारा कैैसे चलेगा? किसानों ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की समस्या का समझना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा खाद उपलब्ध करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की कोई समस्या नहीं है। इस सप्ताह लगभग हर रोज खाद वितरित किया गया है। अभी भी हमारे पास लगभग 12 हजार बैग बचे हुए हैं।
- डॉ. अजय यादव, एसडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed