{"_id":"65eff4b1f71bf96a040569e8","slug":"farmers-demonstrated-against-the-functioning-of-the-police-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108032-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर किया प्रदर्शन
Tue, 12 Mar 2024 11:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
कनीना। सरसों चोरी बरामद करने में कनीना सदर थाना पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ खैराना गांव के किसानों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम कनीना व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम ज्ञापन एसडीएम के उप अधीक्षक अनिल कुमार को सौंपे।
खैराणा गांव के पीड़ित किसान अजीत ने बताया कि उनके ट्यूबवेल पर बने मकान से गत 20 दिसंबर को चोरों ने 50 सरसों के कट्टे चोरी कर लिए। चोर गिरफ्तार हो चुके और उन्होंने सबके सामने चोरी भी कबूल कर ली। इसके बावजूद भी पुलिस चोरी हुई सरसों बरामद कर पाई है। लगभग 80 दिन व्यतीत हो चुके हैं और वे पुलिस अधीक्षक तथा एसएचओ आदि से अनेक बार मिल चुके है, लेकिन आश्वासन मिल रहा है। पुलिस कह रही है कि उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। किसानों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर माल बरामद नहीं हुआ तो पीड़ित परिवार धरना देने पर मजबूर होंगे।