{"_id":"64d532de8028243fc3008c14","slug":"farmers-demanded-compensation-for-damaged-millet-crop-by-protesting-narnol-news-c-196-1-nnl1004-3052-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने प्रदर्शन कर खराब हुई बाजरे की फसल का मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने प्रदर्शन कर खराब हुई बाजरे की फसल का मांगा मुआवजा
Fri, 11 Aug 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में बाजरे की फसल में लगे कीड़े की मार से नष्ट हुए बाजरे की फसल के मुआवजे को लेकर किसान व वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट डाॅ. मंगल सेन से मुलाकात की। उन्होंने डीसी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
अटेली खंड के गांव सागरपुर, भौड़ी, तिगरा, खोड़, खामपुरा, खासपुर, सिहमा, सिलारपुर, अटाली के किसान विजेंद्र, संदीप, घनश्याम शर्मा, रामौतार, अतर सिंह, जगरीश, बिल्लू, राजू, सितार, कृष्ण, रत्न सिंह, सुरेंद्र, करतार, भूप सिंह व लीलाराम सहित सैंकडों किसानों ने एकत्रित होकर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसान विनोद, सतबीर, निहाल सिंह, सुरेश व शुभराम ने बताया कि फसल में लगे कीड़े से बाजरे की शत-प्रतिशत फसल खत्म हो चुकी है। इस बार पशुओं के लिए चारे की किल्लत भी रहेगी। उन्होंने सरकार से जल्द किसानों को हुए फसली नुकसान के लिए स्पेशल गिरदावरी करवा कर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट डाॅ. मंगलसेन ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि जल्द ही किसान हित में जिला प्रशासन व सरकार कारगर कदम उठाएगी।
वहीं वकील संजीत यादव, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र सैनी, सुधीर यादव, सागरपुर सरपंच सूबे सिंह, राधेश्याम शर्मा, सूरजभान गहली ने बताया कि पूरे जिले में बाजरे की खड़ी फसल में कीड़े लगे हुए हैं, जिससे शत-प्रतिशत बाजरे की फसल खराब हो गई है। इसकी वजह से किसान काे लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।