{"_id":"636e90c67bc10c117e650417","slug":"farmers-are-not-getting-enough-urea-fertilizer-narnol-news-rtk663212718","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त यूरिया खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त यूरिया खाद
विज्ञापन
क्षेत्र में एक बार फिर से यूरिया खाद की कमी बन गई है जिस कारण किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है। खाद के लिए लोग सुबह से सरकारी खाद वितरण केंद्र पर आकर लाइन में लग रहे हैं लेकिन किसानों को कई घंटों तक लाइन लगने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय के बाहर यूरिया लेने वाले किसानों की दिनभर भीड़ लगी रही। मगर किसानों को पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पाया। जबकि कर्मचारी पर्याप्त यूरिया खाद होने की बात कह रहे हैं।
बता दें किसान रबी फसल के तहत सरसों के बाद गेहूं की बिजाई कर चुके हैं। वहीं दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद खेतों में नमी बनी हुई है। ऐसे में किसान अच्छी पैदावार के लिए अब किसान अपनी फसलों में यूरिया खाद का छिड़काव करना चाहते हैं मगर किसानों को सरकारी बिक्री केंद्रों पर यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। यूरिया खाद के लिए किसान बिक्री केंद्रों के खुलने से पहले ही उन पर पहुंच रहे हैं लेकिन किसानों को काफी घंटों लाइनों में लगने के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है।
निजी दुकानदारों ने यूरिया खाद किया स्टॉक
सरसों की बिजाई हुए लगभग एक महीना हो चुका है। सरसों बढ़ने के साथ ही उसमें पहली सिंचाई किसानों ने शुरू कर दी है। पहली सिंचाई में किसान सरसों की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं, लेकिन किसानों को न तो खाद की सरकारी दुकानों व न ही प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खाद मिल रहा है। किसानों के अनुसार यूरिया खाद विक्रेताओं ने यूरिया खाद को महंगे भाव में बेचने के लिए स्टॉक कर रखा है। अगर कोई किसान निर्धारित रेट से ज्यादा रेट में यूरिया खाद खरीदता है तो उसको आसानी से यूरिया खाद मिल जाता है। इसके अलावा कई दुकानदार यूरिया खाद के एक बैग के साथ पोटाशियम का बैग देते है जिससे किसान को दोहरी मार पड़ रही है। सरकार व प्रशासन को यूरिया खाद का स्टॉक करने वाले दुकानदारों पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन ने यूरिया खाद बेचने वाले निजी दुकानदारों पर अभी तक स्टॉक के बारे में कोई जानकारी नहीं ली है।
विज्ञापन
किसान को खाद नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार दूसरे दिन लाइन आकर खड़ी हुई हूं, लेकिन अभी तक खाद नहीं मिल पाया है। वीरवार को भी पूरा दिन लाइन में खड़े होने के बाद खाद नहीं मिला। सरकार व प्रशासन को किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाना चाहिए।
-मुनेश, कोरियावास।
सुबह से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। आज भी लगता है खाली हाथ घर जाना पड़ेगा। घर पर बच्चों को अकेला छोड़कर खाद लेने के लिए दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं। मगर कभी खाद समाप्त हो जाता है तो कभी कुछ कहकर खाद वितरित नहीं किया जाता है।
-किरोस्ता, मेई।
साफ्टवेयर की समस्या के चलते मशीन धीरे चल रही है। करीब तीन सौ बैग स्टॉक में है। तीन-चार दिन से खाद किसानों को वितरित किया जा रहा है। अब तक करीब एक हजार बैग खाद किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। -प्रदीप कुमार, को ऑपरेटिव सोसाइटी अनाज मंडी नारनौल।