फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers are making rounds of sales centers for urea, not getting fertilizer

यूरिया के लिए किसान लगा रहे बिक्री केंद्रों के चक्कर, नहीं मिल रहा खाद

Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers are making rounds of sales centers for urea, not getting fertilizer
कॉपरेटिव सोसायटी में यूरिया खाद के बैग उतारते मजदूर । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में जहां पहले डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई थी। वहीं अब यूरिया भी पर्याप्त मात्रा में किसानों को नहीं मिल पा रहा है। नारनौल सरकारी बिक्री केंद्र पर पिछले 15 दिनों से यूरिया नहीं है तो नांगल चौधरी में एक माह से यूरिया खाद नहीं पहुंचा है। इस कारण किसान यूरिया के लिए दूसरे क्षेत्रों के बिक्री के चक्कर लगाने का मजबूर है, लेकिन उन्हें वहां भी यूरिया नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी गत दिवस खोरी में लगे यूरिया के रैक से जिले में 200 टन के करीब यूरिया मिलना बता रहे हैं। जिसमें नारनौल को 560 व अटेली को 500 के करीब यूरिया के बैग मिले है। जोकि दोपहर को सरकारी बिक्री केंद्रों पर पहुंच गए हैं। मगर क्षेत्र में किसानों की मांग को देखते हुए यह बैग काफी कम हैं, क्योंकि गत 1 एक जनवरी को नारनौल सरकारी बिक्री केंद्र पर 1120 यूरिया बैग पहुंचे थे। जो मात्र 8 से 10 दिन में ही बिक्री हो गए। वहीं शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र में हुई बारिश के बाद किसानों को यूरिया की आवश्यकता होने लगी है। मगर उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अगस्त व सितंबर में रवि फसल की बिजाई के दौरान डीएपी खाद की भारी किल्लत बनी रही। मगर प्रशासन व सरकार लाख प्रयासों के बाद भी किसानों को पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करवाया पाया। जिस कारण प्रशासन को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा तो खाद पहुंचने पर उसका वितरण करवाने में भी प्रशासन के पसीने छूट गए थे। अब दोबारा से यहीं हालात बनने की संभावना दिखाई दे रही है, क्योंकि किसानों को डीएपी के बाद अब पर्याप्त यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में गत 10 जनवरी के बाद रविवार को मात्र 560 यूरिया के बैग पहुंचे है। इससे पूर्व 1 जनवरी को दो ट्रकों में 1120 यूरिया के बैग पहुंचे थे। जोकि 8 से 10 दिन में बिक्री हो गए थे। वहीं अब गत दो दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद यूरिया की डिमांड काफी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 12 हजार यूरिया बैग हुए वितरित
नारनौल अनाज मंडी स्थित सरकारी बिक्री केंद्र के सेल्समैन रामेेश्वर यादव के अनुसार अब तक 12012 हजार यूरिया के बैग बिक्री किए गए है। यह यूरिया खाद गत एक-दो माह के दौरान किसानों को वितरित की गई है। मंडी स्थित सरकारी बिक्री केंद्र पर 1 जनवरी को 1120 बैग यूरिया के पहुंचे थे। जिन्हें 2 से 5 बैग प्रति किसान डिमांड अनुसार वितरित किए गए। रविवार को 560 यूरिया बैग पहुंचे है। जिन्हें सोमवार को किसानों को उपलब्धता के अनुसार वितरित किया जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, जिले में 21 व 22 जनवरी को हलकी व मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने के साथ ही किसानों को खाद की आवश्यकता पड़ने लगी है। अनेक किसान को फसलों सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत है। हैफेड अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को लगे रैक से जिले को 200 टन के करीब यूरिया मिला है। जोकि रविवार को विभिन्न बिक्री पर पहुंचेगा।
---------
डीएपी के बाद किसानों को यूरिया भी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। किसान सिंचाई के बाद अपनी फसलों में यूरिया का छिड़काव करना चाहता है, लेकिन पर्याप्त यूरिया नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है।
- ग्यारसी लाल।
----------
बारिश के बाद किसानों को यूरिया की जरूरत है। मगर बिक्री केंद्रों पर पिछले कई दिनों से यूरिया का स्टॉक नहीं आया है। जिस कारण वे अपनी फसलों यूरिया का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं।
- प्रवीण कुमार।
----------
अच्छी पैदावार के लिए सिंचाई के बाद यूरिया का छिड़काव किया जाता है। यूरिया के लिए कई बार बिक्री के चक्कर लगाए है। मगर पर्याप्त यूरिया नहीं उपलब्ध हो पाया।
-दाताराम।
-----------
बिजाई के दौरान डीएपी किल्लत बनी थी। अब यूरिया की किल्लत बनने लगी है। जबकि सरकार व प्रशासन को किसानों को समय पर पर्याप्त डीएपी व यूरिया उपलब्ध करवाना चाहिए।

- जयसिंह।
वर्जन-
शनिवार को लगे रैक में जिला महेंद्रगढ़ 200 टन के करीब यूरिया मिला है। जिसे रविवार को विभिन्न सरकारी बिक्री पर पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को सभी केंद्रों पर यूरिया का वितरण किया जाएगा। किसानों को यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी।
- रामकुवार, डीएम हैफेड नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed