{"_id":"64ee3808554f36f610007d45","slug":"farmer-was-set-on-fire-by-pouring-petrol-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-3751-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मामला दर्ज
Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। मोहनपुर गांव में एक व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। आग से झुलसे व्यक्ति को गंभीर हालात में नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।
पुलिस शिकायत में मोहनपुर निवासी हुक्मचंद ने बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। वह सोमवार रात करीब 11 बजे खेत में रखवाली के लिए जा रहे थे। तभी गांव का प्रीतम मोटरसाइकिल पर आया और मारपीट करने लगा। इसके बाद प्रीतम ने उस पर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग लगाने के बाद प्रीतम मौके से भाग गया। आग लगने के बाद उसने शोर किया तो गांव का सरपंच केवल सिंह व अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं आसपास के लोगों ने घायल हुक्मचंद के भाई राजकरण को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गंभीर रूप से झुलसे हुक्मचंद को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित हुक्मचंद की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।