{"_id":"61097eb48ebc3e88b6548440","slug":"farmer-s-crop-ruined-due-to-sewer-water-narnol-news-rtk6198847156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज के गंदे पानी की वजह से किसान की बाजरे की फसल हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज के गंदे पानी की वजह से किसान की बाजरे की फसल हुई बर्बाद
विज्ञापन
कनीना में धरने पर बैठे किसान
- फोटो : Narnol
कनीना। कोसली की ओर जाने वाले मार्ग पर बने ट्रीटमेंट प्लांट में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है इस कारण किसान की करीब डेढ़ एकड़ फसल खराब बर्बाद हो गई है। इस पर गुस्साए किसानों ने मंगलवार को ट्रीटमेंट प्लांट के गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए।
किसान प्रमोद शर्मा, कृष्ण, कर्ण सिंह, भरत सिंह, गजराज सिंह, रघबीर कोटिया, बसंत लाल, बिजेंद्र सिंह, हरीश यादव, खुशीराम कोटिया, कवंर सिंह, हमीर सिंह, अशोक कुमार ने बताया कि अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे झूठे आश्वासनों से परेशान होकर वह धरने पर बैठे हैं।
कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि उसके खेतों में सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से पानी भर गया है। इस कारण करीब डेढ़ एकड़ की बाजरे की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। एसडीएम को शिकायत की तो उन्होंने तहसीलदार और पटवारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट देने की बाद कही। मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने मौके पर पहुंच नाले पर थोड़ी-थोड़ी मिट्टी डलवा दी। किसान ने बताया कि मिट्टी डलने के बाद भी खेत में जा रहा है। किसान ने स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
किसान के खेत में पानी रिसाव की समस्या को मिट्टी डलवा कर रोक दिया गया था। अगर इसके बाद भी रिसाव की समस्या है तो दोबारा से कर्मचारियों को भेजकर उस पर मिट्टी डलवा दी जाएगी। -सुरेंद्र कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, कनीना।

किसानों द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट के लगाया ताला---संवाद- फोटो : Narnol